
11- क्या हम अपने मन की आवाज़ सुनते हैं?
BK Shivani
Essence
कभी हमने अपने मन को ध्यान से देखा है…
जब वह बेचैन होता है… तो क्या हम उसे समझते हैं, या बस उसे रोकने की कोशिश करते हैं?
जैसे एक माँ हर काम करते हुए भी अपने बच्चे पर नज़र रखती है, वैसे ही हमें भी हर परिस्थिति में अपने मन की awareness बनाए रखनी है।
हम दिनभर परिवार, काम और जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन अपनी first priority को ही भूल जाते हैं— अपना self।
Being Bliss हमें एक सुंदर दृष्टिकोण देता है— मन कोई दुश्मन नहीं, बल्कि एक छोटे बच्चे की तरह है, जिसे समय-समय पर ध्यान, प्यार और सही दिशा चाहिए।
क्योंकि जब भीतर शांति और स्थिरता होती है, तभी हमारी energy रिश्तों, काम और जीवन में सही रूप से प्रवाहित होती है।
एक gentle और deeply empowering conversation— जो हमें अपने मन से लड़ना नहीं… बल्कि उससे दोस्ती करना सिखाती है।



