Brahma Kumaris

राजयोगिनी बीके प्रेम बहन जी को श्रद्धांजलि अर्पण एवं मर्यादा दिवस का गरिमामय आयोजन

3 min

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेम बहन जी की पुण्य स्मृति में मर्यादा दिवस का आयोजन सुभाष नगर, देहरादून में भव्य रूप से संपन्न हुआ। धर्म प्रभाग की पूर्व अंतरराष्ट्रीय चेयरपर्सन रहीं प्रेमलता बहन जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए यह आयोजन आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेम बहन जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं मधुर गीतों की प्रस्तुति से हुई। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारीज युवा प्रभाग की चेयरपर्सन राजयोगिनी बीके चन्द्रिका वैदी बहन जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में प्रेम बहन जी के जीवन की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन मूल्य केवल मनुष्य योनि में ही अर्जित किए जा सकते , और प्रेम बहन का जीवन उनके परिवार द्वारा परमात्मा को समर्पित कर देने की भावना का दिव्य फल था, जिसके कारण वे 75 वर्षों तक सतत सेवाओं से जुड़ी रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को वर्तमान में जीने की कला सीखनी चाहिए, और तन-मन-धन-जीवन को सकारात्मक व सार्थक बनाकर हीरो समान भूमिका निभानी चाहिए।

उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री स्तर के श्री श्यामवीर सैनी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों की शक्ति रूप प्रेरणा जीवन को रूपांतरित करने वाली है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था को समाज का रक्षक बताते हुए जीवन में मन के संतुलन व श्रेष्ठ दिनचर्या पर बल दिया। अपने अनुभवों के माध्यम से उन्होंने आध्यात्मिकता की उपयोगिता को स्पष्ट किया और नारी सम्मान की विशेष पैरवी की।

महामंडलेश्वर स्वामी आदिपुरी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि आज नेतृत्व का अभाव दिखाई देता है, जिसे आध्यात्मिक मार्ग से ही पुनः पाया जा सकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा कराए जा रहे सृष्टि के मूल बोध की सराहना की और प्रेम बहन जी के जीवन मूल्यों को याद किया।

इस विशेष अवसर पर प्रेम बहन जी के अनमोल महावाक्य भी साझा किए गए एवं एक भावपूर्ण नाट्य मंचन द्वारा उनकी स्मृति को समर्पित श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में देहरादून सबजोन प्रभारी बीके मंजू दीदी, हरिद्वार सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीना दीदी, रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी, बीके तारा दीदी, बीके सोनिया बहन, बीके शीलू दीदी सहित बड़ी संख्या में बीके भाई-बहनों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। संचालन बीके सुशील भाई द्वारा अत्यंत सुगठित रूप में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने प्रेम बहन जी के आत्मिक जीवन, सेवा भावना और दिव्य गुणों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Special Days news from Dehradun — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

From Dehradun

Happenings in your area

View All
देहरादून में महाशिवरात्रि और ब्रह्माकुमारी संस्था का नवदशकोत्सव समारोह
Dehradun
Feb 14

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम
Dehradun
Jan 18

देहरादून में विश्व ध्यान दिवस पर विश्व एकता एवं विश्वास हेतु ध्यान विषयक विचार सम्मेलन आयोजित
Dehradun
Dec 23

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगवानी हेतु ब्रह्माकुमारीज प्रतिनिधि मण्डल को विशेष निमंत्रण
Dehradun
Nov 9

रजत उत्सव में ईश्वरीय सौहार्द — राष्ट्रपति मुर्मू जी से ब्रह्माकुमारीज़ की स्नेहभेंट
Dehradun
Nov 3

आत्म-ज्योति से सच्चे प्रकाश की ओर — ब्रह्माकुमारीज केंद्रों पर दीपावली उत्सव की उज्ज्वल झलकियाँ
Dehradun
Oct 20

शिक्षा और आध्यात्मिकता का संगम – शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं शिक्षक स्नेह मिलन, देहरादून
Dehradun
Sep 5

मीडिया सेमिनार में जागरूक मीडिया की आवश्यकता पर बल
Dehradun
Aug 28

मीडिया सेमिनार में जागरूक मीडिया की आवश्यकता पर बल

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

Environment Awareness Program Organized on World Environment Day at Panvel
Panvel
Jun 5

हरित भविष्य की ओर सशक्त कदम: विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ एवं नगर निगम ग्वालियर की संयुक्त पर्यावरण पहल
Gwalior

मुंबई में “क्लीन द माइंड, ग्रीन द अर्थ” अभियान से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश
Mumbai

अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर (GGRC) में प्रकृति माँ को धन्यवाद देते हुए कल्पतरु के अंतर्गत वृक्षारोपण
Ahmedabad

भुवनेश्वर में विश्व साइकिल दिवस पर “साइकिलिंग फॉर अ ग्रीनर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन
Bhubaneswar
Jun 3

भुवनेश्वर में विश्व साइकिल दिवस पर “साइकिलिंग फॉर अ ग्रीनर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन