Brahma Kumaris

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

19 जुलाई 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ के शांतिवन मुख्यालय से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके डॉ. सुनीता ने अपने पंजाब प्रवास के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा संस्थानों तथा सीमा पर तैनात जवानों के बीच सकारात्मक जीवन एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया। कार्यक्रमों का आयोजन पंजाब जोन एवं फरीदकोट सर्कल की निदेशिका बीके प्रेम दीदी तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके संगीता के मार्गदर्शन में किया गया।

फरीदकोट के मुख्य सेवा केंद्रों, बाबा बंदा सिंह बहादुर नर्सिंग कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए बीके डॉ. सुनीता ने "सदा सकारात्मक रहें, चाहे कुछ भी हो जाए" विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, यदि व्यक्ति अपनी स्वस्थिति को सकारात्मक बनाए रखे और परमात्मा की स्मृति में स्थित रहे, तो वह हर चुनौती का सहजता से सामना कर सकता है।

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने मुक्तसर सेवा केंद्र, जीरा के दून वैली स्कूल एवं पैराडाइज पब्लिक स्कूल, तलवंडी के गोल्डन अर्थ पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल एवं कैलिफोर्निया पब्लिक स्कूल, मखू के किंडर गार्डन स्कूल एवं राइजिंग स्टेप स्कूल, कोटकपूरा के डीएवी स्कूल तथा फिरोजपुर के हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अनेक संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं चिकित्सा कर्मियों को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त, संतुलित एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सबसे पहले अपने विचारों को बदलना आवश्यक है। जब व्यक्ति स्वयं में परिवर्तन लाता है, तभी वह दूसरों के जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। विशेष रूप से शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने श्रेष्ठ विचारों और आचरण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर सीमा पर तैनात जवानों को भी तनावमुक्त, आत्मबल से परिपूर्ण एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रमों के समापन पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन एवं प्राचार्यों द्वारा बीके डॉ. सुनीता का सम्मान किया गया। सभी स्थानों पर उपस्थित प्रतिभागियों ने राजयोग मेडिटेशन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Faridkot — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ
Georgetown

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग
Vadodara

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata

Brahma Kumaris Conducts “Power of Positive Thinking” Session at North East NSS Festival
Gangtok

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation
Gurugram
Jul 16