Brahma Kumaris

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव

18 जुलाई 2026, माउंट आबू/आबू रोड। त्रिपुरा सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण, पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री सुधांशु दास ने ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय का आध्यात्मिक प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने आबू रोड एवं माउंट आबू स्थित विभिन्न सेवा केंद्रों का भ्रमण कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव प्राप्त किया तथा ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक जागृति एवं विश्व शांति के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव — article photo 2

मुख्यालय आगमन पर संस्था के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके संतोष दीदी, राजयोग शिक्षिका बीके सेविका, चिकित्सा प्रभाग के सचिव बीके डॉ. बनारसी लाल भाई, त्रिपुरा से बीके रोमिता तथा अन्य ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने मंत्री जी का पुष्पगुच्छ, दुपट्टा, पट्टा एवं फेटा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें ईश्वरीय सौगात भी भेंट की गई।

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव — article photo 4आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव — article photo 5

प्रवास के दौरान मंत्री श्री सुधांशु दास ने स्वयं इलेक्ट्रिक कार चलाकर शांतिवन परिसर का भ्रमण किया और वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। उन्होंने शिव भोलेनाथ के भंडारे सहित विभिन्न सेवा स्थलों का अवलोकन किया, ज्ञान सरोवर का भ्रमण किया तथा पांडव भवन में राजयोग मेडिटेशन का विशेष अनुभव प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने सम्मेलन सभागार में चल रही आध्यात्मिक कक्षा में सहभागिता कर राजयोग ज्ञान का श्रवण किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी से स्नेहपूर्ण भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव — article photo 7

डायमंड हॉल में अपने अनुभव साझा करते हुए श्री सुधांशु दास ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का शांत, सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण जीवन में नई ऊर्जा, प्रेरणा और आंतरिक शांति का संचार करता है। उन्होंने कहा कि माउंट आबू में बिताया गया समय उनके जीवन का अत्यंत यादगार एवं आत्मिक अनुभव रहा।

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव — article photo 9

उन्होंने कहा,

"मुझे यहाँ आकर हृदय की गहराइयों तक प्रशांति का अनुभव हुआ। यहाँ के आध्यात्मिक नेताओं के प्रेरणादायी विचारों ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि शरीर, मन और आत्मा का वास्तविक समन्वय यदि कहीं संभव है, तो वह इस पावन आध्यात्मिक वातावरण में है।"

उन्होंने आगे कहा,

"यहाँ की दीदियों और भाइयों ने जिस आत्मीयता, प्रेम और सेवा-भाव से हमारा स्वागत किया, उसके लिए मैं हृदय से उनका धन्यवाद करता हूँ। इस पुण्यभूमि माउंट आबू तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रति मैं अपनी श्रद्धा एवं शत-शत नमन अर्पित करता हूँ। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वे हम सभी को स्वस्थ जीवन, शांत मन और आत्मिक शक्ति का आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि हम मानवता की सेवा करते हुए आगे बढ़ते रहें।"
आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव — article photo 14

समापन में मंत्री श्री सुधांशु दास ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और विश्व शांति के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

From Abu Road

Happenings in your area

View All
शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Abu Road
Jul 14

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा
Abu Road
Jun 26

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की
Abu Road
Jun 25

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

 Prime Minister Commends Brahma Kumaris' Nationwide Spiritual Campaign for a Nasha Mukt Bharat

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग
Vadodara

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata
Jul 18

Brahma Kumaris Conducts “Power of Positive Thinking” Session at North East NSS Festival
Gangtok

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation
Gurugram
Jul 16