Brahma Kumaris

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा

26 जून 2026 को आमथला स्थित मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में आयोजित संस्कार शुद्धि योग साधना तपस्या कुंड के उद्घाटन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम पूर्व मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती (मम्मा) की दिव्य स्मृतियों को समर्पित एक महत्वाकांक्षी परियोजना मम्मा स्मृति अन्नपूर्णा ज्ञान कलश के निर्माण की घोषणा की गई।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के उपाध्यक्ष बीके राजू भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि

निर्माणाधीन अन्नपूर्णा ज्ञान कलश लगभग 23 फीट चौड़ा तथा 25 फीट ऊंचा होगा। यह केवल एक स्थापत्य नहीं, बल्कि मम्मा के त्याग, तपस्या, ज्ञान, सेवा और असीम ममतामयी व्यक्तित्व का जीवंत प्रतीक बनेगा, जो आने वाली पीढ़ियों को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत

साधकों के लिए शांत एवं एकांत वातावरण में योग, चिंतन और तपस्या हेतु निवास की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। विशेष रूप से ऐसे मौन साधना कक्ष बनाए जा रहे हैं, जहाँ किसी भी प्रकार का शोर, मोबाइल, कमेंट्री या संगीत नहीं होगा। साधकों को कम से कम 10 घंटे मौन तपस्या का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे मन, वाणी और मोबाइल—तीनों का मौन आत्मिक उन्नति का आधार बन सके।

प्राकृतिक सौंदर्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण यह परिसर लगभग एक बीघा क्षेत्र में विकसित मातेश्वरी पीस गार्डन तथा छह बीघा में फैले सरस्वती उद्यान के मध्य स्थित है। यह स्थान भविष्य में 24 घंटे अखंड योग एवं तपस्या का एक विशिष्ट आध्यात्मिक केंद्र बनने की दिशा में विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की अध्यक्षा बीके सरला दीदी, उपाध्यक्ष बीके राजू भाई, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके रुक्मणी दीदी, वड़ोदरा (अटलादरा) सेवा केंद्र की प्रभारी बीके अरुणा दीदी, कासगंज से बीके सरोज दीदी, चित्तूर से बीके वसुधा बहन सहित अनेक वरिष्ठ भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लगभग 500 ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर योग, तपस्या और संस्कार शुद्धि के संकल्प को सशक्त बनाया। बीके ललन भाई ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

अपने प्रेरणादायी संदेश में बीके राजू भाई ने कहा कि यह तपस्या कुंड मन, मुख और मोबाइल के मौन के साथ एकांत में 24 घंटे अखंड योग-तपस्या का अद्वितीय केंद्र होगा, जो आत्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम बनेगा।

बीके रुक्मणी दीदी ने भोग संदेश देते हुए कहा कि

योग और तपस्या ही वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आत्मा को अचल, स्थिर और शक्तिशाली बनाए रखती है। उन्होंने इस नवीन आध्यात्मिक पहल को बाबा की नवीनता का प्रत्यक्ष उदाहरण बताते हुए कहा कि यह स्थान भविष्य में अनेक आत्माओं के लिए प्रेरणा, शांति और ईश्वरीय अनुभूति का केंद्र बनेगा।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with HQ Announcements news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

From Abu Road

Happenings in your area

View All
शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Abu Road
Jul 14

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की
Abu Road
Jun 25

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

 Prime Minister Commends Brahma Kumaris' Nationwide Spiritual Campaign for a Nasha Mukt Bharat

More in HQ Announcements

Related news you may find meaningful

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के. गीता दीदी जी का देह त्याग – ब्रह्माकुमारी परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि
Abu Road
Mar 11

वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के. गीता दीदी जी का देह त्याग – ब्रह्माकुमारी परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि

कोलकाता: ईस्टर्न ज़ोन मुख्यालय की सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी कानन दीदी जी का शांतिपूर्ण देहावसान
Kolkata
Mar 9

कोलकाता: ईस्टर्न ज़ोन मुख्यालय की सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी कानन दीदी जी का शांतिपूर्ण देहावसान

मधुबन के शक्ति सरोवर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के प्रेरणा कक्ष हेतु भूमि पूजन संपन्न
Abu Raj
Feb 11

90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती 2026 के उपलक्ष्य में मधुबन में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की जानकारी
Abu Raj
Jan 29

World Meditation Day: Brahma Kumaris Hosts a Full-Day Meditation Experience on Awakening TV
Abu Raj
Dec 21

Upcoming Online Training on the Meditation in School (MIS) Initiative by the Education Wing
Abu Raj
Dec 11

ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़ी भ्रांतियों के समाधान हेतु गॉडलीवुड स्टूडियो द्वारा प्रारंभ सत्य-स्पष्टीकरण संवाद श्रृंखला
Abu Raj
Dec 8