Brahma Kumaris

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न

देश की ऐतिहासिक एवं पावन भूमि पानीपत में स्थित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर द्वारा वर्ष 2025-26 में पूर्व वर्षों की भांति विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का अत्यंत भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही तथा हजारों लोगों ने इनका लाभ प्राप्त किया।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 2

हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित शिक्षा सम्मेलन में लगभग 1500 शिक्षकों ने दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम, ज्ञान मानसरोवर में भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा के पीडब्ल्यूडी एवं पब्लिक हेल्थ मंत्री भ्राता रणवीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माउंट आबू से पधारी बी के सुमन, नेशनल कोऑर्डिनेटर, शिक्षा प्रभाग ने मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षकों को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम में जिले भर से 50 से अधिक शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 4

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन में लगभग 1000 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष भ्राता हरविंदर कल्याण मुख्य अतिथि तथा बहन कोमल सैनी, मेयर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 20 वर्षों से अधिक गृहस्थ जीवन में रहते हुए पवित्र जीवन जीने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विश्व एकता एवं विश्वास के लिए मेडिटेशन थीम के अंतर्गत राजयोगिनी चक्रधारी बहन जी, चेयरपर्सन महिला प्रभाग द्वारा मेडिटेशन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भ्राता दुशांत भट्ट, जिला अध्यक्ष (बीजेपी), पानीपत भी उपस्थित रहे। साथ ही चक्रधारी दीदी जी ने भ्राता जगदीश चंद्र जी के प्रेरणादायक जीवन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 6

समाज सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में इंडियन सिंथेटिक रबर प्राइवेट लिमिटेड (ISRPL) द्वारा ज्ञान मानसरोवर को एक स्वास्थ्य सेवा बस भेंट की गई। इस हैंडओवर सेरेमनी में भ्राता एम.एल. धारिया (कार्यकारी निदेशक, पानीपत रिफाइनरी), श्री जयपाल (मैनेजिंग डायरेक्टर, ISRPL), श्री सैम यान (ताइवान) एवं भ्राता मुकेश शर्मा (वरिष्ठ महाप्रबंधक, ISRPL) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह बस समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 8ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 9

विराट संत सम्मेलन का आयोजन भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें माउंट आबू से पधारी आदरणीय वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी के शीलू दीदी जी (वाइस चेयरपर्सन, एजुकेशन विंग) एवं राजयोगी बी के रामनाथ भाई जी (मुख्यालय कोऑर्डिनेटर, धार्मिक विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी (सहारनपुर), महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी (पटौदी) एवं गोस्वामी सुशील जी महाराज (दिल्ली) भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 11

जीआरसी पानीपत के वार्षिक उत्सव में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। इस अवसर पर बीके टीचर्स बहनों के अभिभावकों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 13

नेशनल जुरिस्ट कॉन्फ्रेंस में आदरणीय पुष्पा दीदी (चेयरपर्सन, जुरिस्ट विंग) एवं बी के लक्ष्मी बहन (जोनल कोऑर्डिनेटर, पंजाब जोन) ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री सुदेश शर्मा (डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज, पानीपत), श्री हर्षित बंसल (जॉइंट कमिश्नर, इनकम टैक्स, करनाल) एवं भ्राता महेंद्र (चीफ ज्यूडिशियल रजिस्ट्रार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 15

विश्व धरा दिवस के उपलक्ष्य में “हमारा धरागृह हमारी शक्ति” विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें वाइस चांसलर डॉ. विकास मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 17

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के लगभग 1500 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर भ्राता राकेश तायल (चेयरपर्सन, पीआईटी कॉलेज) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 19

पानीपत रिफाइनरी के अधिकारियों के लिए “एमपावरिंग योरसेल्फ – स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर भ्राता ई.वी. गिरीश ने विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 21

इंटरनेशनल यूथ विंग द्वारा डीवाईएफ प्रोजेक्ट के अंतर्गत “फुल स्टॉप – फुल स्टॉक” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजयोगिनी कृति बहन (नेशनल कोऑर्डिनेटर, यूथ विंग) एवं भ्राता जीतू (मुख्यालय संयोजक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 23

बीके फाइनेंस विंग से जुड़े भाई-बहनों के लिए जॉयफुल रिट्रीट कम भट्टी का आयोजन किया गया, जिसमें भ्राता गोकुल जी (मैनेजमेंट कमिटी मेंबर) ने आध्यात्मिकता एवं वित्तीय नैतिकता पर मार्गदर्शन दिया। इस वर्ष चार एनडीएस कैंप्स का आयोजन किया गया, जिनमें देशभर से 500 से अधिक भाई-बहनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 25

तपस्या धाम में अक्टूबर से फरवरी तक लगभग 108 दिनों की योग तपस्या भट्टियों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक गहन तपस्या का वातावरण रहा। इस दौरान पानीपत सबजोन के लगभग 60 सेवा केंद्रों एवं 500 गीता पाठशालाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 27

दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केयर सेंटर द्वारा इस वर्ष 10,000 से अधिक रोगियों का चिकित्सकीय निरीक्षण किया गया तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण कर समाज के जरूरतमंद वर्गों को विशेष लाभ पहुंचाया गया।

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न — article photo 29

आप सभी की शुभ दुआओं एवं शुभकामनाओं के साथ ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर, पानीपत की सेवाएं निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। आप सभी को ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में सादर आमंत्रण है।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Panipat — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua
Jul 16

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi
Jul 12

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Bastar
Jul 12

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश
Vadodara
Jul 12

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign
Agra
Jul 12

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign