Brahma Kumaris

इंदौर: ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ की 10वीं पुण्य स्मृति पर ज्ञान शिखर में मीडिया विमर्श आयोजित

2 min

14 दिसंबर 2025 , इंदौर

ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंदौर ज़ोन के क्षेत्रीय निदेशक रहे राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ की 10वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर न्यू पलासिया स्थित ज्ञान शिखर, ओमशांति भवन में मीडिया विमर्श राउंड टेबल डिस्कशन का आयोजन किया गया। विमर्श का विषय रहा —समाज में शांति, एकता एवं विश्वास को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका

मुख्य अतिथि डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ सलाहकार संपादक श्री प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि

बदलते दौर में मीडिया की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने पत्रकारिता में “राष्ट्र प्रथम” के भाव को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि समाज की वास्तविकताओं को सामने लाना नकारात्मकता नहीं, बल्कि सही दिशा देना है।

इंदौर ज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि

ओमप्रकाश ‘भाईजी’ मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के समर्थक थे। आज समाज में शांति, एकता और विश्वास स्थापित करने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सकारात्मक, संवेदनशील और जिम्मेदार पत्रकारिता से ही समाज में विश्वास कायम हो सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मानसिंह परमार (पूर्व कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय) ने कहा कि

मीडिया में शांति और मूल्यों का संदेश आवश्यक है तथा राजयोग से जुड़े पत्रकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

विमर्श में अनिल कर्मा, विवेक सेठ, कीर्ति राणा, नवनीत शुक्ला, सुदेश तिवारी, शक्ति सिंह परमार सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ने राजयोग ध्यान कराया तथा ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने व्यसन मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका कौशल ने किया।

इस अवसर पर इंदौर सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद और मीडिया छात्र उपस्थित रहे।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Special Days news from Indore — share it with someone who cares.

From Indore

Happenings in your area

View All
शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर, इंदौर – वार्षिक सेवा प्रतिवेदन 2025-26
Indore
Apr 10

इंदौर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा निराश्रित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु संगम अभियान कार्यक्रम
Indore
Feb 1

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम
Indore
Jan 18

इंदौर (मध्य प्रदेश): आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बी.के. शशि दीदी का गरिमामय सम्मान
Indore
Jan 15

ज्ञानशिखर में इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक रहे ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Indore
Dec 29

इंदौर के ज्ञान शिखर में गूंजी ‘अद्भुत शौर्य गाथा’ — वीरता, राष्ट्रभक्ति और आत्मिक शक्ति से ओतप्रोत हुआ युवा वर्ग
Indore
Dec 18

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में Principles of Life Management एवं गीता–ज्ञान का दिव्य संगम
Indore
Nov 13

विश्व सड़क दुर्घटना स्मृति दिवस: इंदौर ने दी आत्माओं को श्रद्धांजलि, अपनाया सुरक्षा का संकल्प
Indore
Nov 11

विश्व सड़क दुर्घटना स्मृति दिवस: इंदौर ने दी आत्माओं को श्रद्धांजलि, अपनाया सुरक्षा का संकल्प

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Sisters from Shanghai and Guangzhou Shine at ICCR Day Celebrations with Indian Culture and Spirituality
Shanghai
May 15

Brahma Kumaris Sisters from Shanghai and Guangzhou Shine at ICCR Day Celebrations with Indian Culture and Spirituality

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
May 10

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

Matru Pujan Programme Honours Mothers of Differently-Abled Children and Mothers with Disabilities
Bhubaneswar
May 10

Matru Pujan Programme Honours Mothers of Differently-Abled Children and Mothers with Disabilities

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम
Mumbai
May 1

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वेयर में अर्थ डे पर “लव योर मदर” कार्यक्रम द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश
New York
Apr 22

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वेयर में अर्थ डे पर “लव योर मदर” कार्यक्रम द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम “Mastering Stability in Life”
Kolkata
Mar 27

राजयोगिनी दादी जानकी जी का 6वां स्मृति दिवस शांतिवन में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया
Abu Road