Brahma Kumaris

कटक में वंदे मातरम् गोल्डन एज भारत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष कार्यक्रम आयोजित

कटक में वंदे मातरम् गोल्डन एज भारत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष कार्यक्रम आयोजित
2 min

दिनांक 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटक में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वुमेन्स विंग द्वारा आयोजित “वंदे मातरम् गोल्डन एज भारत” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिक मूल्यों से सशक्त बनाते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ कटक सब-ज़ोन की प्रभारी बी.के. सुलोचना जी ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में कहा कि

महिलाएं अपने आध्यात्मिक संस्कारों और नैतिक मूल्यों के माध्यम से परिवार, समाज और राष्ट्र में शांति और संस्कारों की स्थापना कर सकती हैं। उन्होंने सभी को राजयोग ध्यान के माध्यम से आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बी.के. गीतांजलि जी ने भी

महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक सोच महिलाओं को जीवन की हर चुनौती का सामना करने की शक्ति देता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुश्री उषा पाधी, IAS, अतिरिक्त मुख्य सचिव,

ओडिशा सरकार ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और आध्यात्मिकता के माध्यम से वे अपने जीवन को और अधिक सार्थक बना सकती हैं।

प्रो. रेखा दास, डीन एवं प्रिंसिपल AHPGIC कटक, डॉ. स्मृति मोहापात्रा, CEO स्वाभिमान तथा बी.के. प्रतिमा प्रस्ती, रजिस्ट्रार D.D. यूनिवर्सिटी, केंदुझर ने भी अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और मूल्यनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी को राजयोग मेडिटेशन का अनुभव भी कराया गया, जिससे उपस्थित सभी ने गहन शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इस विशेष अवसर को प्रेरणादायक और सफल बनाया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

This Special Days update deserves to reach more people.

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Sisters from Shanghai and Guangzhou Shine at ICCR Day Celebrations with Indian Culture and Spirituality
Shanghai
May 15

Brahma Kumaris Sisters from Shanghai and Guangzhou Shine at ICCR Day Celebrations with Indian Culture and Spirituality

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
May 10

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
May 10

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

Matru Pujan Programme Honours Mothers of Differently-Abled Children and Mothers with Disabilities
Bhubaneswar
May 10

Matru Pujan Programme Honours Mothers of Differently-Abled Children and Mothers with Disabilities

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम
Mumbai
May 1

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वेयर में अर्थ डे पर “लव योर मदर” कार्यक्रम द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश
New York
Apr 22

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वेयर में अर्थ डे पर “लव योर मदर” कार्यक्रम द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम “Mastering Stability in Life”
Kolkata
Mar 27

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम “Mastering Stability in Life”

राजयोगिनी दादी जानकी जी का 6वां स्मृति दिवस शांतिवन में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया
Abu Road
Mar 27

राजयोगिनी दादी जानकी जी का 6वां स्मृति दिवस शांतिवन में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया