Brahma Kumaris

लक्ष्मणगढ़ में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

लक्ष्मणगढ़ में  नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

09 सितम्बर 2025 को लक्ष्मणगढ़, राजस्थान में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में समाज के विविध वर्गों के लोग सम्मिलित हुए और नशामुक्त जीवन जीने की शपथ लेकर इस अभियान को सशक्त बनाया।

अभियान का शुभारम्भ प्रातः 08:30 बजे ब्रह्माकुमारीज़ लक्ष्मणगढ़ केन्द्र से हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी श्री मोहर सिंह मीणा तथा राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अटल ने उपस्थित होकर नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में 100 लोगों ने नशामुक्त रहने की शपथ ली।

प्रातः 09:30 से 10:30 बजे तक श्री रघुनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लक्ष्मणगढ़ में छात्रों हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रार्थना और स्वागत गीत से हुआ। ब्रह्माकुमारीज़ बहनों ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव समझाते हुए कहा कि सफलता और खुशी का आधार एक अनुशासित व नशामुक्त जीवन ही है। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान अनेक विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी इस पहल की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में 1230 विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन की प्रतिज्ञा ली।

दोपहर 12:30 से 01:30 बजे गोगामेड़ी मंदिर, यारसर गाँव में आयोजित कार्यक्रम में 198 लोगों ने संकल्प लिया। यहां प्रतिभागियों को ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के अभ्यास की जानकारी दी गई। युवाओं को राष्ट्र की शक्ति बताते हुए उन्हें इस मुहिम में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।

शाम 06:00 से 07:00 बजे घंटाघर लालकुआँ पर तथा 07:00 से 07:30 बजे पुराना बस स्टैंड पर हुए कार्यक्रमों में क्रमशः 159 और 225 प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। दोनों ही स्थानों पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी होगी और सामूहिक संकल्प से ही समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाया जा सकता है।

रात्रि 07:30 से 08:00 बजे बायपास पुलिया पर आयोजित सभा में 42 लोगों ने शपथ ली। यहाँ भी युवाओं को जागरूक करते हुए यह कहा गया कि राष्ट्र की प्रगति के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त रहना अनिवार्य है।

पूरे दिन के इस अभियान के अंतर्गत कुल 2054 लोगों ने नशामुक्त जीवन जीने की शपथ ली।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ बहनों ने अपने संदेश में कहा कि नशा जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी है। आत्मबल, ध्यान और सकारात्मक विचारों से ही इसे त्यागा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस मुहिम में आगे बढ़कर राष्ट्र को स्वस्थ, सुखी और सशक्त बनाने में योगदान दें।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Sikar — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua
Jul 16

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi
Jul 12

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Bastar
Jul 12

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश
Vadodara
Jul 12

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign
Agra
Jul 12

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign