Brahma Kumaris

मानव सेवा की मिसाल: बीकानेर में दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

मानव सेवा की मिसाल: बीकानेर में दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर
2 min

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र, सार्दुल गंज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य तिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा में अमूल्य योगदान दिया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, ब्रह्माकुमारीज बीकानेर संभाग संचालिका बी.के. कमल बहन, उद्योगपति श्री सुभाष मितल, पी.बी.एम. अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर.के. काजला, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अरुण भारती, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. एल.के. कपिल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल प्रकाश, कैंसर विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रमिला खत्री, कैंसर विभाग के प्रोफेसर डॉ. शंकर लाल जाखड़, रक्त बैंक की चिकित्सक डॉ. मदीहा अंजुम तथा सौरभ चैरिटेबल लैब के निदेशक श्री वेद प्रकाश गोयल ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर बी.के. कमल बहन ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करना सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रशंसनीय और अनुकरणीय उदाहरण है। रक्तवीरों का यह रक्त निःसंदेह अनेक रोगियों के प्राणों की रक्षा करेगा। इस प्रकार के शिविरों से समाज में सेवा और प्रेरणा की भावना जागृत होती है।

प्रिंस विजय सिंह मेमोरियल (पी.बी.एम.) संबद्ध चिकित्सालय वर्ग, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग "रक्त केन्द्र" तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और ईश्वरीय संदेश की सौगात देकर सम्मानित किया गया।

यह रक्तदान शिविर समाज में विश्व बंधुत्व की भावना को सशक्त बनाने और सेवाभाव के संस्कार को प्रोत्साहित करने का एक सफल प्रयास रहा।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Bikaner — share it with someone who cares.

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Kids Summer Camp with a Difference at Brahma Kumaris Viraj Management Centre, Boisar
Boisar
May 17

Kids Summer Camp with a Difference at Brahma Kumaris Viraj Management Centre, Boisar

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर द्वारा “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का सफल आयोजन
Mumbai
May 1

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर द्वारा “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का सफल आयोजन

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश

वार्षिक रिपोर्ट 2025-26: ब्रह्माकुमारीज़ दिव्यांग जन सेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी सशक्तिकरण अभियान की उपलब्धियाँ
Abu Road
Apr 28

वार्षिक रिपोर्ट 2025-26: ब्रह्माकुमारीज़ दिव्यांग जन सेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी सशक्तिकरण अभियान की उपलब्धियाँ

सिक्योरिटी सर्विज विंग के सिल्वर जुबली वर्ष 2025-26 का भव्य शुभारंभ एवं राष्ट्रव्यापी सेवाओं का विस्तार
Abu Road
Apr 27

सिक्योरिटी सर्विज विंग के सिल्वर जुबली वर्ष 2025-26 का भव्य शुभारंभ एवं राष्ट्रव्यापी सेवाओं का विस्तार

शांतिवन के निकट निर्मित “गुलजार उपवन” – जैविक खेती, योग और प्रकृति का अद्भुत संगम
Abu Road
Apr 27

शांतिवन के निकट निर्मित “गुलजार उपवन” – जैविक खेती, योग और प्रकृति का अद्भुत संगम