Brahma Kumaris

मॉस्को में पहली बार प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों का आत्मीय स्नेह मिलन एवं राजयोग परिचय कार्यक्रम आयोजित

मॉस्को में पहली बार प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों का आत्मीय स्नेह मिलन एवं राजयोग परिचय कार्यक्रम आयोजित

12 जुलाई 2026 को रूस की राजधानी मॉस्को स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के मयाक मेरा रिट्रीट सेंटर में पहली बार शहर के प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों के लिए आत्मीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर लगभग 15 प्रतिष्ठित भारतीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वीज़ा अधिकारी श्री अजय कुमार, भारतीय समाज के अध्यक्ष श्री संजय जैन, मॉस्को रेडियो के मुख्य ट्रांसलेटर श्री रोहित कुमार, चाय व्यापारी श्री नीरज अग्रवाल, योगाचार्य श्री संजय सिंह, एडिटर श्री अमित शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।

मॉस्को सेवा केन्द्र की निदेशिका बीके सुधा दीदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रूस में पिछले 37 वर्षों से संचालित ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक सेवाओं का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि

ब्रह्माकुमारीज़ की संस्थापिका जगदम्बा सरस्वती मम्मा का मातृत्व स्नेह, पवित्रता, त्याग एवं दिव्य संस्कार आज भी विश्वभर की असंख्य आत्माओं को शांति, शक्ति और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रदान कर रहे हैं।

बीके सुधा दीदी ने ब्रह्माकुमारीज़ के वास्तविक उद्देश्य, राजयोग शिक्षा तथा संस्थान में पढ़ाए जाने वाले चार प्रमुख विषयों का संक्षिप्त एवं प्रभावशाली परिचय दिया। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यद्यपि रूस में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाएं पिछले 37 वर्षों से निरंतर चल रही हैं, किन्तु भारतीय समुदाय के सदस्यों का इस प्रकार का प्रथम सामूहिक स्नेह मिलन ब्रह्माकुमारीज़ केन्द्र पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया, जिससे सभी ने गहन शांति, मानसिक विश्राम एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

अपने अनुभव साझा करते हुए अनेक अतिथियों ने कहा कि

ब्रह्माकुमारीज़ ने आध्यात्मिकता और धर्म के वास्तविक अंतर को अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से स्पष्ट किया। उन्होंने अनुभव किया कि सम्पूर्ण मानवता एक परमपिता परमात्मा की संतान है और यही संदेश आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कुछ अतिथियों ने कहा कि व्यस्त जीवन एवं तकनीकी भागदौड़ के बीच इस आध्यात्मिक सत्र ने उन्हें मानसिक शांति, आत्मचिंतन और नई ऊर्जा का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं एवं राजयोग ध्यान से प्रभावित होकर सभी आगंतुकों ने राजयोग कोर्स से जुड़ने का संकल्प व्यक्त किया तथा अपने प्रेरणादायक अनुभव मधुबन न्यूज़ के साथ साझा किए।

यह आत्मीय मिलन कार्यक्रम मॉस्को में भारतीय समुदाय के मध्य आध्यात्मिक जागृति, पारस्परिक सद्भाव एवं राजयोग के दिव्य संदेश को प्रसारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

This International update deserves to reach more people.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in International

Related news you may find meaningful

View All
ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ
Georgetown
Jul 19

ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ

रूस के मॉस्को केंद्र में तीन दिवसीय ऑनलाइन रीजनल टीचर्स रिट्रीट का सफल आयोजन
Moscow
Jul 11

रूस के मॉस्को केंद्र में तीन दिवसीय ऑनलाइन रीजनल टीचर्स रिट्रीट का सफल आयोजन

मॉस्को के समर चैरिटी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग मेडिटेशन सेवा
Moscow
Jul 11

मॉस्को के समर चैरिटी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग मेडिटेशन सेवा

सेंट पीटर्सबर्ग में ‘स्पिरिचुअल डायमेंशन ऑफ ह्यूमन प्रोग्रेस’ पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संवाद सम्पन्न
St Petersburg
Jul 9

सेंट पीटर्सबर्ग में ‘स्पिरिचुअल डायमेंशन ऑफ ह्यूमन प्रोग्रेस’ पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संवाद सम्पन्न

Respected Sister Jayanti's Inspiring Visit to Myanmar
Yangon
Jul 8

Respected Sister Jayanti's Inspiring Visit to Myanmar

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration
New York
Jul 8

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में बीके शिवानी द्वारा आत्मजागरण एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम
Zurich
Jul 8

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में बीके शिवानी द्वारा आत्मजागरण एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम

टेक्सास में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षों की आध्यात्मिक सेवाओं पर स्वर्ण सेवा जयंती समारोह का भव्य आयोजन
Texas
Jul 8

टेक्सास में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षों की आध्यात्मिक सेवाओं पर स्वर्ण सेवा जयंती समारोह का भव्य आयोजन