Brahma Kumaris

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

6 जुलाई 2026 को मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र द्वारा मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। घाटकोपर सबजोन की निदेशिका बीके शकु दीदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों, संपादकों, फिल्मकारों तथा संचार क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से मीडिया की सकारात्मक भूमिका को सशक्त बनाना तथा राजयोग मेडिटेशन के द्वारा आंतरिक शांति एवं सशक्त व्यक्तित्व का अनुभव कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के परिचय के साथ हुआ, जिसे बीके प्रतीक्षा ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात बीके मनीषा ने "मीडिया की भूमिका और जिम्मेदारी" विषय पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को नई चेतना और सकारात्मक दिशा देने वाली एक सशक्त शक्ति है।

कार्यक्रम के दौरान बीके नीतल ने सकारात्मक समाचार लेखन पर आधारित एक रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधि का आयोजन किया, जिससे उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने सकारात्मक पत्रकारिता के महत्व को व्यवहारिक रूप में समझा। इसके उपरांत बीके तेजा ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया, जिससे उपस्थित सभी ने शांति, एकाग्रता एवं आत्मिक शक्ति का अनुभव किया। आगे बीके संगीता ने ब्रह्माकुमारीज़ के मीडिया विंग द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन लाइव कोच शीतल सिंह ने किया तथा अंत में बीके कलावती ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. बाबा आमटे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अमित दुकांडे, स्केल पॉइंट मैगज़ीन के संपादक विकास श्रृंगारे, महाराष्ट्र सुबह संकल्प मैगज़ीन की ब्यूरो चीफ नीतल श्रृंगारे, फिल्म निर्देशक जानवी कोले, होम्योपैथी चिकित्सक एवं म्यूजिक-डांस थेरेपिस्ट डॉ. निखिल शसाने सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि

जीवन में जब भी व्यक्ति बाहरी व्यस्तताओं में अधिक उलझ जाता है, तब मेडिटेशन, आध्यात्मिक ज्ञान तथा ऐसे सकारात्मक वातावरण से जुड़ना, जो स्वयं के वास्तविक स्वरूप का परिचय कराए, अत्यंत आवश्यक हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आध्यात्मिकता किसी भी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति के लिए आंतरिक शक्ति का आधार है। ईश्वर केवल समस्याओं को समाप्त नहीं करते, बल्कि उन्हें सामना करने की शक्ति और सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

मीडिया प्रतिनिधियों ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मीडिया क्षेत्र के लिए प्रारंभ किए गए इस नए आध्यात्मिक मंच की सराहना करते हुए इसे शांति, सकारात्मकता और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विशिष्ट अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रेरक स्लोगन फ्रेम तथा ईश्वरीय वरदान भेंट कर सम्मानित किया गया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with BK Publications & Media news from Mumbai — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

From Mumbai

Happenings in your area

View All
स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित
Mumbai
Jul 5

स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन
Mumbai
Jul 1

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

द फ्री प्रेस जर्नल, मुंबई मुख्यालय में बीके निकुंज भाई का विशेष संवाद एवं आध्यात्मिक पॉडकास्ट सहभागिता
Mumbai
Jul 1

द फ्री प्रेस जर्नल, मुंबई मुख्यालय में बीके निकुंज भाई का विशेष संवाद एवं आध्यात्मिक पॉडकास्ट सहभागिता

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान
Mumbai
Jul 1

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान

विश्व सोशल मीडिया दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा "रील या रियल?" कार्यक्रम का आयोजन
Mumbai
Jun 30

विश्व सोशल मीडिया दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा "रील या रियल?" कार्यक्रम का आयोजन

वाशी, नवी मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिडको एग्जिबिशन सेंटर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित
Mumbai
Jun 21

वाशी, नवी मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिडको एग्जिबिशन सेंटर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित

ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन
Mumbai
Jun 21

ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन

कांदीवली वेस्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय मेडिटेशन डे का संयुक्त आयोजन
Mumbai
Jun 21

कांदीवली वेस्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय मेडिटेशन डे का संयुक्त आयोजन

More in BK Publications & Media

Related news you may find meaningful

View All
शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Abu Road
Jul 14

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Media Seminar on Media, Meditation and Societal Peace Held at Shanti Sarovar, Hyderabad
Hyderabad
May 29

Media Seminar on Media, Meditation and Societal Peace Held at Shanti Sarovar, Hyderabad

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26

प्रेरणा कार्यक्रम 2025–26 सेवा: अनुभवी आत्माओं के जीवन अनुभवों का सशक्त प्रसारण
Abu Raj
Apr 25

प्रेरणा कार्यक्रम 2025–26 सेवा: अनुभवी आत्माओं के जीवन अनुभवों का सशक्त प्रसारण

Awakening TV के माध्यम से वर्ष 2025-26 में निरंतर चल रही आध्यात्मिक सेवा श्रृंखला
Abu Raj
Apr 25

Awakening TV के माध्यम से वर्ष 2025-26 में निरंतर चल रही आध्यात्मिक सेवा श्रृंखला