Brahma Kumaris

नशा मुक्त भारत की ओर युवाओं का सशक्त कदम – सोलन में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

नशा मुक्त भारत की ओर युवाओं का सशक्त कदम – सोलन में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सोलन के युवा प्रभाग व मेडिकल विंग द्वारा "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत "नशा मुक्त युवा – एक विकसित भारत" विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन सोलन में किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के युवा मंत्रालय के आह्वान पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोलन सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सुषमा दीदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गोपाल सिंह चौहान (उप निदेशक, उच्च शिक्षा) और डॉ. के. के. रैना (सेवानिवृत्त डीन, सामाजिक कार्य विभाग, नाउनी विश्वविद्यालय) ने सहभागिता की। साथ ही बीके बबीता बहन और बीके कल्पना बहन ने अपने विचार रखे।

इस आयोजन में सोलन क्षेत्र के दस से अधिक विद्यालयों से शिक्षकगण एवं 160 से अधिक उत्साही युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु नाटिका ने सभी दर्शकों को गहराई से प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता डॉ. गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को आज के युग में आत्मशक्ति और सही दिशा की अत्यंत आवश्यकता है। नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत उन्नति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। बीके बबीता बहन ने युवाओं से नशा मुक्त जीवन का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए बताया कि नशा केवल शरीर नहीं, समाज और परिवार को भी नुकसान पहुंचाता है। बीके कल्पना बहन ने ब्रह्मा कुमारीज़ के युवा प्रभाग की गतिविधियों से परिचय करवाया और बताया कि किस प्रकार संस्था राजयोग, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है।

बीके सुषमा दीदी ने सभी प्रतिभागियों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया, जिसमें सभी ने गहन शांति और आत्मबल का अनुभव किया। युवाओं ने नशा से स्वयं को और अपने साथियों को दूर रखने का संकल्प लिया। डॉ. के. के. रैना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भाग्यशाली हैं जो इस पावन स्थान पर पहुंचे हैं, और उनके शिक्षकों ने इस अवसर को उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सकारात्मक कदम में परिवर्तित किया है।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

This Campaigns & Projects update deserves to reach more people.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua
Jul 16

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश
Vadodara
Jul 12

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign
Agra
Jul 12

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign

ब्रह्माकुमारीज़ विशेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ बेलूर के डायमंड जुबली समारोह में शामिल
Kolkata
Jul 12

ब्रह्माकुमारीज़ विशेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ बेलूर के डायमंड जुबली समारोह में शामिल

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi
Jul 12

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित