Brahma Kumaris

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
2 min

शनिवार, 23 अगस्त 2025 को ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 18वें स्मृति दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित किया गया।

यह विशाल रक्तदान अभियान भारत और नेपाल में 23 से 25 अगस्त तक चल रहा है, जिसका लक्ष्य 1 लाख यूनिट रक्तदान कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाना है। इस अभियान का शुभारंभ दिनांक 17 अगस्त 2025 को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय श्री जेपी नड्डा जी द्वारा किया गया।

गुरुग्राम स्थित ओआरसी परिसर में आयोजित शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान में रोटरी क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी, भिवाड़ी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा, "रक्तदान वास्तव में जीवनदान है। दूसरों का जीवन बचाना अर्थात दुआएं कमाना है। रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है, जिससे आत्मा को खुशी और संतुष्टि का अनुभव होता है।"

भिवाड़ी से रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने संस्था की समाजसेवा में रुचि व्यक्त करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ के साथ और भी सहयोग करने की इच्छा जताई। सिटी नर्सिंग होम, भिवाड़ी के निदेशक डॉ. रूप सिंह ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे हृदय रोग की संभावना कम होती है और रक्त में ताजगी बनी रहती है। गोपीनाथ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि एक बार के रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है और यह शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है।

रक्तदान करने वालों में ओआरसी के बीके विपिन भाई ने इसे एक अत्यंत सुखद अनुभव बताया। बीके जगदीश, जिन्होंने अब तक 31 बार रक्तदान किया है, ने कहा कि हर बार उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। बीके मदन ने अपने प्रथम रक्तदान अनुभव को 'अद्भुत खुशी' देने वाला बताया।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Gurugram — share it with someone who cares.

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Kids Summer Camp with a Difference at Brahma Kumaris Viraj Management Centre, Boisar
Boisar
May 17

Kids Summer Camp with a Difference at Brahma Kumaris Viraj Management Centre, Boisar

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर द्वारा “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का सफल आयोजन
Mumbai
May 1

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर द्वारा “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का सफल आयोजन

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश

वार्षिक रिपोर्ट 2025-26: ब्रह्माकुमारीज़ दिव्यांग जन सेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी सशक्तिकरण अभियान की उपलब्धियाँ
Abu Road
Apr 28

वार्षिक रिपोर्ट 2025-26: ब्रह्माकुमारीज़ दिव्यांग जन सेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी सशक्तिकरण अभियान की उपलब्धियाँ

सिक्योरिटी सर्विज विंग के सिल्वर जुबली वर्ष 2025-26 का भव्य शुभारंभ एवं राष्ट्रव्यापी सेवाओं का विस्तार
Abu Road
Apr 27

सिक्योरिटी सर्विज विंग के सिल्वर जुबली वर्ष 2025-26 का भव्य शुभारंभ एवं राष्ट्रव्यापी सेवाओं का विस्तार

शांतिवन के निकट निर्मित “गुलजार उपवन” – जैविक खेती, योग और प्रकृति का अद्भुत संगम
Abu Road
Apr 27

शांतिवन के निकट निर्मित “गुलजार उपवन” – जैविक खेती, योग और प्रकृति का अद्भुत संगम