Brahma Kumaris

सतना कृष्णा नगर में द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का शुभारंभ एवं महाशिवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा

3 min

दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कृष्णा नगर, सतना द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। 41 फीट ऊँचे विशाल शिवलिंग के समक्ष 12 ज्योतिर्लिंगों की सामूहिक आरती की गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं दिव्य बन गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय सतीश सुखेजा जी (अध्यक्ष, विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स), हरिओम गुप्ता जी (अध्यक्ष, वैश्य समाज), विजय अग्रवाल जी एवं इंद्र कुमार थारवानी जी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में केंद्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी दीदी जी, ब्रह्माकुमारी लीला दीदी जी एवं बीके शिवम् भाई जी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर “सनातन संस्कृति का बीज — परमपिता परमात्मा शिव” विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया। बच्चों द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे सभी ने सराहा।

रानी दीदी जी ने अपने संदेश में कहा कि परमात्मा शिव ही सनातन संस्कृति के मूल बीज हैं और उनके ज्ञान से जीवन में शांति, शक्ति और पवित्रता का संचार होता है। उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त एवं संस्कारवान समाज निर्माण का संकल्प लिया।

मेले के दूसरे दिन आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में बसंत आहूजा जी (डायरेक्टर, संगम डिटर्जेंट पाउडर), इंद्रजीत जी, थारवानी जी एवं रामावतार चमड़ियां जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान चलाया गया और सभी श्रद्धालुओं को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया।

“परमात्मा परिचय” विषय पर आधारित एक प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को आत्मचिंतन और ईश्वरीय ज्ञान की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और पूरा परिसर भक्ति भाव से ओतप्रोत हो उठा।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण शंकर-पार्वती एवं श्री गणेश जी की मनमोहक झांकियाँ रहीं। यह शोभायात्रा कृष्णा नगर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक, पन्नीलाल चौक होते हुए सुभाष पार्क तक पहुँची। मार्ग में भक्तों ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी दीदी जी ने शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव का ज्ञान जीवन को कल्याणकारी बनाता है और उसे धारण कर हम स्वकल्याण से विश्वकल्याण की ओर बढ़ सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया। लगभग 200 से अधिक भाई-बहनों की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Rewa — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

From Rewa

Happenings in your area

View All
रीवा: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का दिव्य गुणों की माला से आध्यात्मिक अभिनंदन
Rewa
Feb 3

राष्ट्रीय किसान दिवस पर आत्मिक कृषि की नई पहल: माणगांव में यौगिक खेती संदेश, रीवा में किसान सम्मेलन
Rewa
Dec 23

विश्व ध्यान दिवस पर विभिन्न शहरों में ब्रह्माकुमारीज द्वारा राजयोग एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित
Rewa
Dec 21

रीवा में नशा मुक्त समाज के लिए एक नया अध्याय — ‘मेरा रीवा’ कार्यक्रम हुआ आरंभ
Rewa
Nov 23

रीवा में राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी जी को विंध्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया
Rewa
Nov 6

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का सम्मान एवं स्नेह मिलन – मऊगंज
Rewa
Sep 7

 रीवा सेवा केंद्र में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्नेह मिलन समारोह
Rewa
Sep 1

बघेली उत्सव – रीवा की धरती पर संस्कृति और आध्यात्मिकता का अलौकिक संगम
Rewa
Aug 31

बघेली उत्सव – रीवा की धरती पर संस्कृति और आध्यात्मिकता का अलौकिक संगम

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

बेतुल में ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग के संगम प्रोजेक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ एवं समर कैंप का भव्य समापन
Betul