Brahma Kumaris

शांति और प्रकृति का संगम: माउंट आबू पीस पार्क की 40वीं माणिक जयंती का उत्सव

Ruby Jubilee
शांति और प्रकृति का संगम: माउंट आबू पीस पार्क की 40वीं माणिक जयंती का उत्सव

11 नवम्बर 2025 — देश-विदेश की तमाम खबरों के साथ एक प्रेरणादायक समाचार माउंट आबू से। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा स्थापित विश्व प्रसिद्ध पीस पार्क ने अपने गौरवशाली 40 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय मानिक जयंती महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया, जिसमें देश-विदेश सहित विशेष रूप से गुजरात राज्य से आए पर्यटकों, संगीतकारों, कलाकारों और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे राज परिवार के महाराजकुमार देवत सिंह, संगीत निर्देशक हेमंत आचार्य, ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. शशि दीदी, भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीति तिवारी, पीस पार्क के संस्थापक बी.के. किशोर शाह, उनकी पत्नी बी.के. वासंती और उनके पुत्र बेजुल शाह ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉलीवुड संगीतकार हेमंत आचार्य द्वारा माउंट आबू पीस पार्क पर लिखे गए विशेष गीत का लोकार्पण भी किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में कहा कि माउंट आबू का पीस पार्क पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के क्षेत्र में विश्वभर में एक अनोखी पहचान रखता है। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित देश-विदेश के लाखों पर्यटक यहां आकर प्रकृति और शांति का अनुभव करते हैं तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्राप्त करते हैं।

शाह परिवार, जो पिछले 40 वर्षों से इस पीस पार्क के संरक्षण और विकास में निरंतर योगदान दे रहा है, ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के इस संकल्प को समाज के सामने एक प्रेरक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है। बेजुल शाह ने संवाददाता से विशेष बातचीत में कहा कि “40 वर्षों का यह सफर केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति समर्पण और शांति के संदेश का प्रतीक है। पीस पार्क ने बार-बार लोगों को जागरूक किया है कि ऑक्सीजन की कमी और प्रदूषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए हमें प्रकृति का संरक्षण करना ही होगा।”

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों में भी पीस पार्क की प्रेरणा से अनेक हरित अभियान चलाए जा रहे हैं।

माउंट आबू पीस पार्क का यह 40वां मानिक जयंती महोत्सव न केवल एक उत्सव था, बल्कि यह संदेश देने वाला पर्व भी रहा —

“जहाँ शांति है, वहीं पर्यावरण है, और जहाँ पर्यावरण है, वहीं जीवन है।”

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Abu Raj — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ
Georgetown

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग
Vadodara

From Abu Raj

Happenings in your area

View All
National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन
Abu Raj
Jul 5

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4

आबूराज: ग्लोबल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों हेतु नशा मुक्ति जागरूकता प्रतियोगिताओं एवं सिग्नेचर अभियान का आयोजन
Abu Raj
Jun 28

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
Abu Raj
Jun 27

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता
Jammu
Jul 1

चेन्नई में  ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न
Chennai
Jun 21

चेन्नई में ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
Gurugram
Mar 28