Brahma Kumaris

शांतिवन, माउंट आबू में 20,000 से अधिक लोगों ने प्रेम, साधना और सादगी के साथ किया नव वर्ष 2026 का आत्मीय स्वागत

New Year

1 जनवरी 2026 को नव वर्ष की पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में एक विशेष अपनत्व और आध्यात्मिक गरिमा के साथ आरंभ हुई। डायमंड हॉल के विशाल सभागार में आयोजित परमात्म मिलन समारोह में दिल्ली एवं आगरा ज़ोन सहित लगभग 20,000 से अधिक भाई-बहन एक परिवार की तरह एकत्र हुए। केक काटकर नव वर्ष का स्वागत किया गया, लेकिन उससे भी अधिक मिठास आपसी स्नेह, मुस्कान और शुभ भावनाओं में देखने को मिली।

नव वर्ष के साथ ही ब्रह्माकुमारी संस्थान के 110 से अधिक देशों में फैले 5700 से ज्यादा सेवा केंद्रों पर योग साधना का विशेष आध्यात्मिक क्रम आरंभ हुआ। जनवरी मास को तपस्या मास के रूप में मनाते हुए लाखों साधक प्रातः ब्रह्म मुहूर्त सवेरे 3:00 बजे से राजयोग ध्यान में बैठकर स्वयं को हल्का, सकारात्मक और शक्तिशाली बनाने का संकल्प ले रहे हैं। यह साधना केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जनों ने स्नेहपूर्वक सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और संदेश दिया कि वर्ष 2026 की सच्ची शुरुआत स्वयं से हो—अपने संस्कारों में नवीनता लाकर, हर आत्मा के प्रति शुभ भावना रखकर और दिल से दुआएं देकर। उन्होंने कहा कि आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमारे पास दुआओं और सकारात्मक संकल्पों का भंडार होना चाहिए।

शांतिवन में उपस्थित बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने अपने-अपने संकल्प साझा किए—किसी ने योग बढ़ाने का, किसी ने व्यर्थ और नकारात्मक विचारों को छोड़ने का, तो किसी ने सभी को सुख देने और खुशी बांटने का। कई युवाओं ने कहा कि वे स्व-परिवर्तन के माध्यम से विश्व-परिवर्तन करना चाहते हैं। पूरे वातावरण में सादगी, अपनापन और ईश्वरीय अनुभूति सहज रूप से झलक रही थी।

उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी 1969 को संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने गहन योग साधना द्वारा संपूर्णता की अवस्था प्राप्त की थी। उसी स्मृति में जनवरी माह में विशेष योग तपस्या का यह क्रम चलता है, जो आत्मा को भीतर से सशक्त और शांत बनाता है।

नव वर्ष के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, संपादकों, एंकर एवं डिजिटल क्रिएटर्स के साथ भी आत्मीय मुलाकातें हुईं। शुभकामनाओं और संवाद के इस क्रम ने यह संदेश दिया कि सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों के साथ मिलकर ही एक सुंदर भविष्य का निर्माण संभव है।

यह नव वर्ष समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव रहा—जहाँ हर आत्मा ने स्वयं को एक वैश्विक परिवार का हिस्सा महसूस किया और नए वर्ष में प्रेम, शांति और सेवा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Abu Raj — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

From Abu Raj

Happenings in your area

View All
National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन
Abu Raj
Jul 5

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4

आबूराज: ग्लोबल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों हेतु नशा मुक्ति जागरूकता प्रतियोगिताओं एवं सिग्नेचर अभियान का आयोजन
Abu Raj
Jun 28

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
Abu Raj
Jun 27

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता
Jammu
Jul 1

चेन्नई में  ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न
Chennai
Jun 21

चेन्नई में ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
Gurugram
Mar 28