Brahma Kumaris

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक

वर्ष 2025–26 में हरियाणा के सोनीपत (स्वर्णप्रस्थ) स्थित ब्रह्माकुमारीज़ का सोनीपत रिट्रीट सेंटर (SRC) आध्यात्मिक जागरूकता, राजयोग प्रशिक्षण और सेवा गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरा। शांत प्राकृतिक वातावरण में स्थित इस योगिक परिसर में विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम, योग भट्ठियां और आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से अनेक आत्माओं को आत्मिक उन्नति एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 2

एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला जब माउंट आबू मुख्यालय से पधारीं आदरणीय राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी जी (संयुक्त मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारीज़) की दिव्य उपस्थिति में 12 शिव शक्ति बहनों का समर्पण समारोह सम्पन्न हुआ। यह अवसर पूर्णतः श्रद्धा, समर्पण और दिव्य आनंद से परिपूर्ण रहा, जहाँ प्रत्येक बहन ने निष्ठापूर्वक स्वयं को ईश्वरीय सेवा के लिए अर्पित किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय श्री निखिल मदान (विधायक, सोनीपत), डॉ. प्रताप मिठा, श्री ऋषभ परदेसी (एमडी, जुरासिक पार्क), तथा पंजाब जोन के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 4

इसी अवसर पर नव-निर्मित डिवाइन विज़डम आर्ट गैलरी का भव्य उद्घाटन भी सम्पन्न हुआ। इस गैलरी में आने वाले स्वर्णिम युग का जीवंत मॉडल, तथा आध्यात्मिकता के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाली कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं, जो जीवन में शांति, प्रेम और सकारात्मक सोच का संदेश देती हैं।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 6

ज्यूरिस्ट विंग के “वैल्यू बेस्ड जस्टिस – द सोल ऑफ लॉ” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जिला न्यायालय, सोनीपत में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय जस्टिस बी.डी. राठी, उपाध्यक्ष ज्यूरिस्ट विंग डॉ. बीके नथमल जी तथा बीके लक्ष्मी दीदी जी ने न्याय व्यवस्था में नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही बीके लक्ष्मी दीदी जी ने ध्यान का अभ्यास कराकर उपस्थित सभी को गहन शांति एवं आत्मिक अनुभव की अनुभूति कराई। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित मोटिवेशनल सत्र में लॉ विद्यार्थियों को राजयोग के माध्यम से मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं श्रेष्ठ जीवन निर्माण की प्रेरणा दी गई।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 8

इंटरनेशनल योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शारीरिक योग के साथ-साथ राजयोग ध्यान द्वारा मानसिक शांति, एकाग्रता और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 10

गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह में बीके लक्ष्मी दीदी जी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 12

नववर्ष के स्वागत अवसर पर SRC परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उमंग एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ। सभी भाई,बहन ने ज्ञान, योग और सेवा में आगे बढ़ने के श्रेष्ठ संकल्पों के साथ नववर्ष का अभिनंदन किया।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 14

शिव जयंती महोत्सव का शुभारंभ पंजाब जोन की वरिष्ठ बहनों एवं हजारों भाई-बहनों की सहभागिता में अत्यंत भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री मोहन लाल बडोली (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), श्री अनिल ठक्कर, पूर्व विधायक श्री अशोक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को श्रद्धा एवं उमंग से भर दिया, जिसके पश्चात परमात्म ध्वजारोहण एवं केक कटिंग समारोह सम्पन्न हुआ।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 16

होली पर्व को विकारों के दहन एवं दिव्य गुणों के आत्मसात करने के आध्यात्मिक संदेश के साथ मनाया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को गहन प्रेरणा प्रदान की।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 18

SRC में शाश्वत यौगिक खेती (योगिक फार्मिंग) का आदर्श मॉडल भी विकसित किया जा रहा है, जो आध्यात्मिकता और प्राकृतिक कृषि के समन्वय से आत्मनिर्भर एवं संतुलित जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 20

इसके अतिरिक्त, विभिन्न समूहों के लिए आयोजित डबल लाइट योग भट्ठियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने गहन राजयोग अनुभव, कार्यशालाओं एवं कक्षाओं द्वारा आत्मज्ञान को और अधिक गहराई से आत्मसात किया।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 22

सोनीपत रिट्रीट सेंटर की यह दिव्य सेवा यात्रा निरंतर ज्ञान, योग और सेवा की अविरल धारा को प्रवाहित करती रहे तथा इसकी आध्यात्मिक सुगंध पंजाब जोन से निकलकर संपूर्ण विश्व को शांति एवं सौहार्द से आलोकित करती रहे — यही मंगलकामना है।

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025–26 के आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रेरणादायी झलक — article photo 24

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Sonipat — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

From Sonipat

Happenings in your area

View All
सोनीपत में रिट्रीट सेंटर में डिवाइन विज़डम आर्ट गैलरी का उद्घाटन
Sonipat
Nov 12

सोनीपत में रिट्रीट सेंटर में डिवाइन विज़डम आर्ट गैलरी का उद्घाटन

समर्पण से सजे संस्कार: सोनीपत में 12 बहनों ने अपनाया आध्यात्मिक जीवन का मार्ग
Sonipat
Nov 10

समर्पण से सजे संस्कार: सोनीपत में 12 बहनों ने अपनाया आध्यात्मिक जीवन का मार्ग

संस्कारों के रक्षक बने शिक्षक – सोनीपत विश्व कल्याण सरोवर में हुआ सम्मान समारोह
Sonipat
Sep 14

संस्कारों के रक्षक बने शिक्षक – सोनीपत विश्व कल्याण सरोवर में हुआ सम्मान समारोह

विश्व कल्याण सरोवर, सोनीपत में भविष्य निर्माता शिक्षकों को मिला सम्मान
Sonipat
Sep 7

विश्व कल्याण सरोवर, सोनीपत में भविष्य निर्माता शिक्षकों को मिला सम्मान

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में अध्यात्मिता और विज्ञान के समन्वय पर आधारित प्रेरणादायी दो दिवसीय सम्मेलन
Sonipat
Jan 27

सोनीपत रिट्रीट सेंटर में अध्यात्मिता और विज्ञान के समन्वय पर आधारित प्रेरणादायी दो दिवसीय सम्मेलन

योगिक खेती से स्वर्णिम भविष्य की ओर – सोनीपत रिट्रीट सेंटर में 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Sonipat
Aug 23

योगिक खेती से स्वर्णिम भविष्य की ओर – सोनीपत रिट्रीट सेंटर में 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

चिंतन बैठक - भारत तिब्बत समन्वय संघ (BTSS) का प्रेरणादायक आयोजन, सोनीपत रिट्रीट सेंटर में सम्पन्न
Sonipat
Jun 24

चिंतन बैठक - भारत तिब्बत समन्वय संघ (BTSS) का प्रेरणादायक आयोजन, सोनीपत रिट्रीट सेंटर में सम्पन्न

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua
Jul 16

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi
Jul 12

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Bastar
Jul 12

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश
Vadodara
Jul 12

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign
Agra
Jul 12

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign