Brahma Kumaris

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम
5 min

हुगली नदी के पावन तट पर स्थित कोलकाता, जो इतिहास, संस्कृति और आध्यात्म का अद्भुत संगम है, वहीं आशुतोष मुखर्जी रोड पर स्थित बाबा की गद्दी के नाम से प्रसिद्ध कोलकाता म्यूजियम सेवा केंद्र, परदादी की तपस्या भूमि के रूप में निरंतर आध्यात्मिक सेवाओं का केंद्र बना हुआ है। पिछले एक वर्ष से यहां सेवाओं की एक सुंदर और निरंतर रिमझिम बह रही है, जिसने समाज के विभिन्न वर्गों को आध्यात्मिकता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Global Enlightenment Retreat Centre0.png

इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज़ एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में “मास्टरिंग स्टेबिलिटी इन लाइफ्स ड्रामा” विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व थिएटर दिवस एवं दादी जानकी जी की पावन स्मृति को समर्पित था। यह आयोजन उस दिव्य भविष्यवाणी का साकार रूप प्रतीत हुआ, जिसमें बापदादा ने वर्ष 1981 की अव्यक्त मुरली में कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब स्वयं लोग निमंत्रण देंगे और सेवा के लिए प्रमुख स्थल प्रस्तुत होंगे। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने राजयोग ध्यान के माध्यम से आंतरिक स्थिरता, जागरूकता और श्रेष्ठ कर्मों के महत्व को अनुभव किया।

Global Enlightenment Retreat Centre1.jpg

इसी श्रृंखला में इंडियन म्यूजियम में “विश्व शांति हेतु मेडिटेशन” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने भाग लेकर गहन शांति का अनुभव किया।

Global Enlightenment Retreat Centre2.jpg

राजयोगिनी कानंद दीदी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में Global Enlightenment Retreat Centre का भव्य उद्घाटन हुआ तथा वार्षिक थीम “Meditation for World Unity and Trust” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी जयंती दीदी एवं राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई की पावन उपस्थिति और आशीर्वचन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने। कार्यक्रम के दौरान “51 Steps to Soulful Awakening” नामक बांग्ला ध्यान पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके साथ ही सिंधी समाज, रोटेरियंस तथा विभिन्न संस्थानों के लिए Leadership with Ethics, Awareness and Purpose, क्रिएटिव वर्कशॉप्स और रिफ्लेक्टिव ग्रुप एक्टिविटीज जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Global Enlightenment Retreat Centre3.jpgGlobal Enlightenment Retreat Centre4.jpg

90वीं शिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कानंद दीदी ने अपने संदेश में सच्चे जागरण और वास्तविक व्रत के महत्व को उजागर किया।24वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में ब्रह्माकुमारीज़ की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां उनके पवेलियन ने आध्यात्मिकता और नवाचार के माध्यम से हजारों लोगों को प्रभावित किया। द बंगाल रोइंग क्लब में आयोजित एक विचार गोष्ठी में ब्रह्माकुमारीज़ ने जनसंख्या को चेतना के स्तर पर निर्भर एक शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया।

Global Enlightenment Retreat Centre5.jpgGlobal Enlightenment Retreat Centre6.jpg

स्पोर्ट्स विंग के अंतर्गत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। पश्चिम बंगाल के सोनामुखी में नए सेवा केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय आध्यात्मिक जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। समाज सेवा प्रभाग के तहत विभिन्न करेक्शनल होम्स, ब्लाइंड स्कूल तथा अन्य संस्थानों में सेवा कार्य संपन्न हुए, साथ ही एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

Global Enlightenment Retreat Centre7.jpgGlobal Enlightenment Retreat Centre8.jpg

सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा जवानों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई, जबकि मेडिकल विंग के तहत कोलकाता मेडिकल कॉलेज, कमान हॉस्पिटल एवं नेशनल मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यक्रम हुए।

Global Enlightenment Retreat Centre9.jpg

धार्मिक प्रभाग के अंतर्गत अंतरधार्मिक संवाद, संत महासम्मेलन तथा Spiritual Intelligence विषय पर 16वें वर्ल्ड कॉन्फ्लुएंस ऑन ह्यूमैनिटी, पावर एंड स्पिरिचुअलिटी में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विश्व शांति का सशक्त संदेश दिया गया। रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिक रूप से मनाते हुए अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर राखी बांधी गई।

Global Enlightenment Retreat Centre10.jpg

गंगा सागर मेले में ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक प्रदर्शनी ने हजारों श्रद्धालुओं तक परमात्मा का सच्चा संदेश पहुंचाया। शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। एल्गिन रोड सेंटर में आयोजित युवा कार्यशाला “Be a Leader from Within” में 60 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर आत्म-प्रबंधन और निर्णय क्षमता के महत्वपूर्ण सूत्र सीखे।

Global Enlightenment Retreat Centre11.jpg

इन सभी सेवाओं के मध्य 9 मार्च 2026 को, होली के पावन पर्व के पश्चात, ब्रह्हाकुमारीज़ की अत्यंत प्रिय और आदरणीय राजयोगिनी कानन दीदी अव्यक्त होकर बाबा की गोद में समा गईं। उनका दिव्य जीवन, शिक्षाएं और प्रेरणाएं आज भी सभी के लिए मार्गदर्शन का स्रोत बनी हुई हैं और सदैव बनी रहेंगी।

Global Enlightenment Retreat Centre.jpg

यह आध्यात्मिक यात्रा निरंतर प्रवाहित है—एक ऐसा दिव्य प्रवाह, जो प्रत्येक आत्मा को उसके वास्तविक स्वरूप की ओर अग्रसर कर रहा है।

Global Enlightenment Retreat Centre13.jpg

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Kolkata — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad
Jun 10

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

From Kolkata

Happenings in your area

View All
कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि मंडल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से शिष्टाचार भेंट
Kolkata
Jun 9

कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि मंडल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से शिष्टाचार भेंट

कोलकाता: युवाओं, नर्सिंग विद्यार्थियों, नर्सों एवं चिकित्सकों के लिए आत्मशक्ति और सकारात्मक जीवन का संदेश
Kolkata
Jun 3

कोलकाता: युवाओं, नर्सिंग विद्यार्थियों, नर्सों एवं चिकित्सकों के लिए आत्मशक्ति और सकारात्मक जीवन का संदेश

Brahma Kumaris Delegation Meets Hon’ble Governor Shri R. N. Ravi Ji in Kolkata
Kolkata
May 31

Brahma Kumaris Delegation Meets Hon’ble Governor Shri R. N. Ravi Ji in Kolkata

Inspiring Session on “Life’s Balance Sheet: Measuring True Success in the Age of AI” Held in Kolkata
Kolkata
May 28

Inspiring Session on “Life’s Balance Sheet: Measuring True Success in the Age of AI” Held in Kolkata

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर भारतीय संग्रहालय एवं विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में ब्रह्माकुमारीज़ की विशेष सहभागिता
Kolkata
May 18

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर भारतीय संग्रहालय एवं विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में ब्रह्माकुमारीज़ की विशेष सहभागिता

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन
Kolkata
May 14

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन

कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में विश्व शांति हेतु विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन
Kolkata
Apr 2

कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में विश्व शांति हेतु विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम “Mastering Stability in Life”
Kolkata
Mar 27

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम “Mastering Stability in Life”

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

बेतुल में ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग के संगम प्रोजेक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ एवं समर कैंप का भव्य समापन
Betul
May 31

बेतुल में ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग के संगम प्रोजेक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ एवं समर कैंप का भव्य समापन