Brahma Kumaris

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक

 2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक

इस वर्ष भी सेवा केंद्र पर विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का सफल आयोजन हुआ, जिससे अनेक लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 2

बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों के विकास हेतु तीन दिवसीय समर कैंप आयोजित किया गया, जिसमें वैदिक गणित एवं अन्य कौशल विकास गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 4

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग शिक्षक द्वारा क्षेत्रवासियों एवं बीके भाई-बहनों को योग अभ्यास के साथ-साथ राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 6

रक्षाबंधन पर्व पर सेवा केंद्र द्वारा अनेक गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों एवं डॉक्टर्स को रक्षासूत्र बांधकर आध्यात्मिक संदेश दिया गया। इस अवसर पर जयपुर पुलिस कमिश्नर, आईजीपी, एसएमएस हॉस्पिटल के एचओडी, विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष भ्राता इंद्रेश कुमार जी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही राखी स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25 संस्थाओं के 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 8

राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी द्वारा किया गया। इस शिविर में युवाओं, बीके भाई-बहनों एवं सेना के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 10

बीके भाई-बहनों की आत्मिक उन्नति के लिए क्रिएटिव योग भट्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सोल बैंड मेडिटेशन विशेष आकर्षण रहा।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 12

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सेवा केंद्र में सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन दुर्गेश वर्मा जी द्वारा किया गया। वर्ल्ड मेडिटेशन डे भी अत्यंत उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थानों के लोगों को राजयोग ध्यान की जानकारी दी गई।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 14

वॉक फॉर पीस के माध्यम से समाज में ध्यान एवं शांति का संदेश प्रसारित किया गया। नवरात्रि के अवसर पर चैतन्य नौ देवियों की झांकियों ने भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की। इस अवसर पर सेवा केंद्र संचालिका हेमा दीदी को सम्मानित किया गया, जिसमें एमएलए कालीचरण सराफ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 162025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 17

दीपोत्सव का आयोजन भी सतयुगी यादगार के रूप में बड़े हर्षोल्लास से किया गया। सेवा केंद्र द्वारा अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं अधिकारियों जैसे दिया कुमारी जी, अशोक गहलोत जी, मदन राठौड़ जी, मदन दिलावर जी, प्रेमचंद बैरवा जी एवं अरुण कुमार जी को ईश्वरीय निमंत्रण प्रदान किया गया।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 192025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 20

108 कुंडीय यज्ञ के समापन अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित जनसमूह को ईश्वरीय संदेश प्रदान किया। अव्यक्त दिवस (18 जनवरी) एवं 90वीं शिव जयंती भी अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई, जिसमें अभिमन्यु शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 22

एजुकेशन विंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लीप ट्रेनिंग में 12 राज्यों से आए समर्पित शिक्षकों एवं भाई-बहनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार (वाइस चांसलर, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 24

अंत में, सेवा केंद्र की मुख्य बहनों को राजस्थान मानव सेवा सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके उत्कृष्ट सेवाकार्यों का प्रतीक है।

2025 में जयपुर पीस पैलेस में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की प्रेरणादायी झलक — article photo 26

इस प्रकार, जयपुर पीस पैलेस ने वर्षभर अपनी आध्यात्मिक सेवाओं के माध्यम से समाज में शांति, संस्कार और सकारात्मकता का संदेश सफलतापूर्वक प्रसारित किया।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Jaipur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua
Jul 16

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi
Jul 12

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Bastar
Jul 12

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश
Vadodara
Jul 12

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign
Agra
Jul 12

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign