Brahma Kumaris

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

10 मई 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ महिला प्रभाग (Women’s Services Wing) द्वारा विश्व मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवाकेन्द्रों पर माताओं के सम्मान, महिला सशक्तिकरण एवं आध्यात्मिक जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में मातृत्व के महत्व को उजागर करते हुए राजयोग मेडिटेशन, प्रेरणादायी उद्बोधन, सम्मान समारोह एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 2

पासोदरा : विश्व मातृत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ पासोदरा सेवाकेन्द्र द्वारा सभी बी.के. माताओं का तिलक लगाकर, बैज पहनाकर एवं गुलाब भेंट कर सम्मान किया गया। बी.के. हर्षाबेन के मार्गदर्शन में आयोजित मातृ स्नेह मिलन कार्यक्रम में केक कटिंग, म्यूजिकल चेयर एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। इसी अवसर पर माताओं के सम्मान हेतु एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 4विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 5

राजमहेंद्रवरम (आंध्रप्रदेश) : Thadithota Community Hall में “Mother’s Day – Mahila Sashaktikaran” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बी.के. हेमा एवं बी.के. मोनिका ने महिला सशक्तिकरण एवं आध्यात्मिक जीवन मूल्यों पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए तथा राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। महिला कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती विजयलक्ष्मी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। लगभग 41 माताओं एवं बहनों ने कार्यक्रम का लाभ लिया।

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 7

लोणी काळभोर : ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र द्वारा जागतिक मातृत्व दिन के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बी.के. उर्मिला दीदी एवं बी.के. रूपा दीदी ने माताओं का सम्मान करते हुए इस रुहानी यज्ञ में माताओं के महत्व एवं परमात्मा के माताओं के प्रति प्रेम का सुंदर परिचय दिया। कार्यक्रम में लगभग 100 भाई-बहनों की उपस्थिति रही। बी.के. डॉ. मनोज मटनानी, बी.के. रूपा दीदी एवं बी.के. उर्मिला दीदी ने मातृत्व एवं संस्कार निर्माण पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिए।

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 9

जालौर : “मां सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बी.के. शिल्पा ने मातृत्व के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व उपसभापति एवं भाजपा सदस्य मंजू सोलंकी, जिला कंज्यूमर कोर्ट जालौर के अध्यक्ष घनश्याम जी यादव तथा सेंटेंस स्कूल जालौर के निदेशक किशोर सिंह राजपुरोहित विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लगभग 30 लोगों ने कार्यक्रम का लाभ लिया।

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 11

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में मातृत्व के सम्मान, महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक संस्कार एवं आध्यात्मिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं माताओं ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति एवं आत्मिक आनंद का अनुभव किया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

This Special Days update deserves to reach more people.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
ग्वालियर में विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को आध्यात्मिक एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन
Gwalior
Jul 15

ग्वालियर में विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को आध्यात्मिक एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 7

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन
Mumbai
Jul 1

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्रों द्वारा स्वास्थ्य, आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सक सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन
Jul 1

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्रों द्वारा स्वास्थ्य, आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सक सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान
Mumbai
Jul 1

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम

Sacred Remembrance Day of Mateshwari Jagdamba (Mamma) Observed at Jagdamba Bhawan Meditation Retreat Centre, Pune
Pune
Jun 24

Sacred Remembrance Day of Mateshwari Jagdamba (Mamma) Observed at Jagdamba Bhawan Meditation Retreat Centre, Pune