Brahma Kumaris

नई दिल्ली: “एजिंग विद डिग्निटी” कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली: “एजिंग विद डिग्निटी” कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर

2 May 2025, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा ब्रह्माकुमारीज़ के बीच वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल के अंतर्गत एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह गरिमामयी कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित “एजिंग विद डिग्निटी (Ageing with Dignity)” कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। इस अवसर पर ओआरसी (ORC) एवं सोशल सर्विस विंग का एक प्रतिनिधिमंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहा।

इस विशिष्ट समारोह की मुख्य अतिथि भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी रहीं। अपने प्रेरणादायी संबोधन में

उन्होंने भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ के मध्य सहयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सम्मानजनक, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने हेतु संयुक्त प्रयासों की सराहना की। इसी कार्यक्रम के दौरान माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वेलफेयर पोर्टल तथा देश के विभिन्न राज्यों में स्थित सरकार के 5 वृद्धाश्रमों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया।

माननीय राष्ट्रपति जी ने इस MoU की जानकारी पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और अपने उद्बोधन में कहा कि

यह समझौता वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इससे उनका आगे का जीवन-पथ अधिक सहज एवं सशक्त होगा। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ को बधाई देते हुए कहा कि संस्था ने अध्यात्म को केवल व्यक्तिगत उत्थान का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी साधन बनाया है।

यह समझौता ज्ञापन निम्नलिखित के मध्य आदान-प्रदान किया गया:

  • बीके आशा, सदस्य, प्रबंधन समिति, ब्रह्माकुमारीज़, माउंट आबू
  • श्री अमित यादव, सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार

यह ऐतिहासिक MoU निम्न विशिष्ट महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ:

  • श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय राष्ट्रपति, भारत
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • श्री रामदास आठवले, केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • श्री बी. एल. वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • बीके सिस्टर शिवानी, ब्रह्माकुमारीज़

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ एवं सोशल सर्विस विंग के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राष्ट्रपति जी से भेंट भी की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे:

बीके आशा (ओआरसी), बीके शिवानी (गुरुग्राम), बीके अवतार (राष्ट्रीय समन्वयक, सोशल सर्विस विंग), बीके बीरेंद्र (मुख्यालय समन्वयक, सोशल सर्विस विंग), बीके आशा (दिल्ली जोनल समन्वयक, सोशल सर्विस विंग), बीके विधात्री (ओआरसी), बीके फलक (ओआरसी), बीके निकिता (ओआरसी), बीके नेहा (ओआरसी), बीके दीपेश (कार्यकारी सदस्य, सोशल सर्विस विंग, ओआरसी), बीके अंकिता (कार्यकारी सदस्य, सोशल सर्विस विंग, अजमेर), बीके ई. वी. स्वामीनाथन (कार्यकारी सदस्य, सोशल सर्विस विंग, मुंबई), बीके ई. वी. गिरीश (कार्यकारी सदस्य, सोशल सर्विस विंग, मुंबई), बीके बाबूलाल (कार्यकारी सदस्य, सोशल सर्विस विंग, भुज) एवं बीके राजेंद्र (कार्यकारी सदस्य, सोशल सर्विस विंग, मुंबई)।

वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मिक सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने वाली इस महत्वपूर्ण पहल के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु आप सभी के शुभाशीर्वाद सादर अपेक्षित हैं।

MoU की झलकियाँ: https://youtu.be/4M1R5lf_55U

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from New Delhi — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua
Jul 16

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi
Jul 12

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Bastar
Jul 12

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश
Vadodara
Jul 12

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign
Agra
Jul 12

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign