Brahma Kumaris

राजकीय बहू-तकनीकी उमरी कॉलेज, उमरी (म.प्र.) में एनएसएस कैंप के अंतर्गत माइंड मैनेजमेंट पर प्रेरणादायक कार्यक्रम

दिनांक 3 फरवरी 2026 को राजकीय बहू-तकनीकी उमरी कॉलेज में सभी विद्यार्थियों के लिए एनएसएस का विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 60 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से ब्रह्माकुमारी मधु बहन को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विषय “माइंड मैनेजमेंट” रहा।

अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने विद्यार्थियों को मन की शक्ति का महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति का मन कमजोर होता है तो वह किसी भी परिस्थिति का सामना नहीं कर पाता, लेकिन यदि मन सशक्त हो तो वही परिस्थिति अवसर में बदल जाती है। उन्होंने विचार शक्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नकारात्मक और फालतू विचारों को किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने समझाया कि हमारे मन में उत्पन्न होने वाले विचारों का आधार हमारे फाइव सेंस ऑर्गन, पुरानी मान्यताएँ, पुरानी घटनाएँ और रचनात्मकता होती हैं। यदि हम सकारात्मक सुनें, पढ़ें और रात को सोने से पहले तथा सुबह उठकर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करें, तो हम अपने भीतर सकारात्मक चिंतन विकसित कर मन को सशक्त बना सकते हैं।

मधु बहन ने मेडिटेशन के महत्व पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोज सकारात्मक चिंतन करना चाहिए और नियमित रूप से मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने मेडिटेशन का अभ्यास भी किया।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल रचना गुप्ता मैडम ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आज के दिन कोई न कोई सकारात्मक संकल्प अपने जीवन में अपनाने का निश्चय करें।

कार्यक्रम के अंत में राजकीय बहू-तकनीकी कॉलेज की प्रिंसिपल द्वारा ब्रह्माकुमारी मधु बहन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पिंकी बहन को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवलं सचदेवा (विभाग अध्यक्ष), देवव्रत (एनएसएस इंचार्ज), सुहाना पति (अध्यापिका), रश्मि अध्यापिका तथा विद्यार्थी सोनिया, सचिन, हितेश, नितेश और आशीव अली उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें सकारात्मक सोच और आत्मिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Bhind — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग
Vadodara

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata

Brahma Kumaris Conducts “Power of Positive Thinking” Session at North East NSS Festival
Gangtok