Brahma Kumaris

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओम शांति रिट्रीट सेंटर, किंग्सवे कैंप दिल्ली में विशेष कार्यक्रम, डॉ. किरण बेदी पहुंचीं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओम शांति रिट्रीट सेंटर, किंग्सवे कैंप दिल्ली में विशेष कार्यक्रम, डॉ. किरण बेदी पहुंचीं

8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के किंग्सवे कैंप, दिल्ली स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर के अंतर्गत संचालित रजत रश्मिया प्रोजेक्ट के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “महिलाएं – घर की शक्ति, घर का स्वर्ग” रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व उपराज्यपाल एवं आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी उपस्थित रहीं।

उन्होंने अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी संस्था के साथ अपने पुराने और आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि इस संस्था के साथ उनका जुड़ाव बहुत पुराना है और संस्था ने हमेशा उनके कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला तो उन्हें ऐसा अनुभव हुआ जैसे यह एक आत्मिक पुकार हो, मानो ईश्वर के घर आने का निमंत्रण मिला हो।

डॉ. किरण बेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि

जब उन्हें तिहाड़ जेल में कार्य करने की जिम्मेदारी मिली, तब उन्होंने वहां कई चुनौतियों और समस्याओं को देखा। उन्होंने महसूस किया कि इन समस्याओं का समाधान केवल प्रशासनिक उपायों से नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक विचारों से भी संभव है। इसी उद्देश्य से उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था से सहयोग मांगा।

उन्होंने बताया कि

ब्रह्माकुमारीज़ की बहन शुक्ला दीदी के सहयोग से जेल में नियमित रूप से सत्संग और आध्यात्मिक सत्र शुरू किए गए। इन सत्रों का कैदियों पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा। धीरे-धीरे उनके व्यवहार में परिवर्तन आने लगा और वातावरण में शांति और सकारात्मकता का संचार होने लगा।

डॉ. किरण बेदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

संस्था के आध्यात्मिक मार्गदर्शन ने उनके प्रशासनिक दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने महिलाओं को समाज और परिवार की वास्तविक शक्ति बताते हुए कहा कि जब महिलाएं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाती हैं, तब वे सचमुच घर को स्वर्ग बना सकती हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से शांति और आत्मिक शक्ति का अनुभव भी कराया गया। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Special Days news from New Delhi — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad
Jun 10

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

Environment Awareness Program Organized on World Environment Day at Panvel
Panvel
Jun 5

Environment Awareness Program Organized on World Environment Day at Panvel

हरित भविष्य की ओर सशक्त कदम: विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ एवं नगर निगम ग्वालियर की संयुक्त पर्यावरण पहल
Gwalior
Jun 5

हरित भविष्य की ओर सशक्त कदम: विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ एवं नगर निगम ग्वालियर की संयुक्त पर्यावरण पहल

मुंबई में “क्लीन द माइंड, ग्रीन द अर्थ” अभियान से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश
Mumbai
Jun 5

मुंबई में “क्लीन द माइंड, ग्रीन द अर्थ” अभियान से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश

अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर (GGRC) में प्रकृति माँ को धन्यवाद देते हुए कल्पतरु के अंतर्गत वृक्षारोपण
Ahmedabad
Jun 5

अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर (GGRC) में प्रकृति माँ को धन्यवाद देते हुए कल्पतरु के अंतर्गत वृक्षारोपण

भुवनेश्वर में विश्व साइकिल दिवस पर “साइकिलिंग फॉर अ ग्रीनर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन
Bhubaneswar
Jun 3

भुवनेश्वर में विश्व साइकिल दिवस पर “साइकिलिंग फॉर अ ग्रीनर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन