Brahma Kumaris

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट

हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर, चेन्नई द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान विविध आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया।

अक्टूबर माह में केरल में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के त्रिवेंद्रम आगमन पर राजभवन में समर्पित भाई-बहनों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया तथा उन्हें केरल में चल रही ईश्वरीय सेवाओं की जानकारी दी गई।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 3

जनवरी 2026 में मदुरई सबजोन में आदरणीय बीके जयंती दीदी जी के पावन सानिध्य में भव्य गोल्डन जुबली समारोह आयोजित हुआ, जिसमें दिल्ली से बीके आशा दीदी जी, मधुबन से मृत्युंजय भाई जी, मोहन सिंघल भाई जी सहित अनेक वरिष्ठ भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस सार्वजनिक कार्यक्रम में लगभग 8000 लोगों ने भाग लिया।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 5

केरल के पालक्काड सेंटर का गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन भी अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ। आदरणीय बीके जयंती दीदी जी एवं बीके हंसा बहन जी के आगमन पर संत महात्माओं द्वारा पूर्ण कुंभ से स्वागत किया गया। “संगमो उत्सवम” पब्लिक प्रोग्राम में लगभग 6000 लोगों ने गहन शांति का अनुभव किया।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 7

त्रिवेंद्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के 90वें वर्ष का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केरल के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर जी उपस्थित रहे। “मिरेकल ऑफ मेडिटेशन” कार्यक्रम में बीके जयंती दीदी जी ने लगभग 5000 लोगों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 9अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 10

ओम शांति भवन का भव्य उद्घाटन भी बीके जयंती दीदी जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। पुतिस शॉपिंग मॉल में उन्होंने बाबा का ध्वज फहराकर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 12अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 13

हैप्पी विलेज में सितंबर माह में “Connecting Back to the Roots” फैमिली रिट्रीट आयोजित हुआ, जिसमें हैदराबाद से बीके राधिका बहन एवं तिरुवन्नामलाई से बीके उमा बहन द्वारा मेडिटेशन वर्कशॉप्स कराई गईं। लगभग 100 वीआईपी परिवारों ने इसमें भाग लिया। अक्टूबर में “The Shift – Turning Point” रिट्रीट में लगभग 300 प्रतिभागियों ने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाया।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 15अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 16

नवंबर में 200 नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए “Self Empowerment Program” आयोजित किया गया। दिसंबर में “Youth @ Meditation.com” रिट्रीट के माध्यम से 200 गैर-बीके युवाओं को मोटिवेशनल टॉक्स और “Soul Spark” के द्वारा भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया गया।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 18अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 19

मई माह में “Little Lights Retreat” के अंतर्गत 200 बीके बच्चों को आसान मेडिटेशन, प्रेरणादायक वार्ताओं और आध्यात्मिक मनोरंजन के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार किया गया। सितंबर में बीके यूथ विंग रिट्रीट में मुंबई से बीके राजीव भाई जी ने 200 युवाओं को नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 21अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 22

नवंबर में मधुबन से आदरणीय बीके उषा दीदी द्वारा समर्पित टीचर्स एवं भाई-बहनों के लिए “ज्वाला स्वरूप भट्टी” आयोजित की गई। जून माह में तमिलनाडु जोन के भाई-बहनों के लिए पाँच समूहों में विशेष भट्टी का आयोजन किया गया, जिसमें अहमदाबाद से बीके शारदा दीदी, महसाना से बीके सरला दीदी और मधुबन से बीके रूपेश भाई ने मार्गदर्शन दिया। लगभग 3000 भाई-बहनों ने गहन योग अनुभव किया।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 24अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 25

सितंबर में चेन्नई शांति धाम से दिव्यांग सेवा रैली का शुभारंभ हुआ। माउंट आबू से आए बीके सूर्यमणि भाई एवं चेन्नई टीम द्वारा कुल 340 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे लगभग 19,000 दिव्यांग बच्चों को आध्यात्मिक सशक्तिकरण प्राप्त हुआ। यह सेवा दो माह तक निरंतर चली।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 27

नवंबर में कोयंबटूर में “Youth for Change” त्रिदिवसीय यूथ फेस्टिवल आयोजित हुआ, जिसमें आदरणीय बीके चंद्रिका दीदी जी के मार्गदर्शन से लगभग 4000 युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 29

दिसंबर में चेन्नई में पाँच दिवसीय सिक्योरिटी विंग सर्विस प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए वरिष्ठ भाई-बहनों द्वारा एयरफोर्स स्टेशन, CISF, ब्लैक कैट्स, AVNL एवं तमिलनाडु स्पेशल पुलिस सहित विभिन्न संस्थानों में 22 कार्यक्रम आयोजित किए गए। लगभग 4000 लोगों को परमात्म संदेश प्राप्त हुआ।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 31

प्रतिमाह चेन्नई के विभिन्न सेवा केंद्रों पर कलेक्टिव मेडिटेशन का नियमित आयोजन किया जाता रहा, जिसमें हजारों ब्राह्मण भाई-बहन विश्व शांति हेतु अपनी योग शक्ति का संचार करते हैं।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 33

फरवरी 2026 में 90वीं शिव जयंती के उपलक्ष्य में “शिवोहम नानोहम प्रोजेक्ट” अत्यंत सफल रहा। तमिलनाडु जोन के लगभग 110 सेवा केंद्रों पर छह महीनों तक करीब 1 लाख घंटे की योग साधना की गई, जिसके परिणामस्वरूप शिवरात्रि पर हजारों भक्त सेवा केंद्रों पर पहुंचे।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 35

दिसंबर 2025 में कांचीपुरम में “शिवालयम बाबा भवन” का उद्घाटन कांचीपुरम के शंकराचार्य जगतगुरु श्री शंकर विजेंद्र सरस्वती स्वामी जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 37

18 जनवरी 2026 को हैप्पी विलेज में तपस्या दिवस मनाया गया, जिसमें मधुबन के समान चार धाम की रचना कर पूरे वातावरण को योगमय बनाया गया।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चेन्नई हैप्पी विलेज एवं तमिलनाडु जोन की दिव्य सेवाओं की वार्षिक रिपोर्ट — article photo 39

इस प्रकार वर्ष 2025-26 में हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर, चेन्नई द्वारा विविध आध्यात्मिक सेवाओं के माध्यम से समाज में शांति, सकारात्मकता और आत्मिक जागृति का सशक्त प्रसार किया गया। जागृति, आत्मसशक्तिकरण एवं सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Chennai — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua
Jul 16

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi
Jul 12

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Bastar
Jul 12

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश
Vadodara
Jul 12

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign
Agra
Jul 12

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign