Brahma Kumaris

पुणे में ब्रह्माकुमारीज़ की राष्ट्रीय कृषि एवं ग्राम विकास परिषद — सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का प्रेरक संदेश

पुणे में ब्रह्माकुमारीज़ की राष्ट्रीय कृषि एवं ग्राम विकास परिषद — सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का प्रेरक संदेश

26 जून 2026 को पुणे के शिवाजीनगर स्थित कृषि महाविद्यालय में ब्रह्माकुमारीज़ के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा राष्ट्रीय परिषद का भव्य आयोजन किया गया। इस परिषद ने आध्यात्मिकता, कृषि और ग्राम विकास के अद्भुत समन्वय को प्रस्तुत करते हुए “सशक्त किसान, समृद्ध गांव एवं मूल्यनिष्ठ समाज” के निर्माण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम में कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की अध्यक्षा बीके सरला दीदी, राष्ट्रीय समन्वयक बीके सुंदरी दीदी, प्रभाग के उपाध्यक्ष बीके राजू भाई, महाराष्ट्र शासन के पूर्व अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर कुमार गोयल तथा महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्ताजी राव भरने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष शेखर मुंदड़ा, महाराष्ट्र कृषि शिक्षण एवं संशोधन परिषद के उपाध्यक्ष तुषार पवार, कृषि आयुक्त सूरज मांडरे, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ. विलास सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने परिषद को संबोधित किया।

कृषि विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, किसानों तथा समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति में आयोजित इस परिषद में भारतीय पारंपरिक कृषि पद्धतियों को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा आध्यात्मिक मूल्यों के साथ अपनाने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच तथा मूल्यनिष्ठ जीवनशैली की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि

जब मनुष्य अपने विचारों और भावनाओं को पवित्र बनाकर परमात्मा से बुद्धि का संबंध जोड़ता है, तब उसके संकल्पों में दिव्य शक्ति का संचार होता है और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। योगिक खेती को एक प्रभावी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि यह कृषि क्षेत्र की अनेक चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

डॉ. सुधीर कुमार गोयल ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए

योगिक खेती पर किए गए अध्ययनों की सराहना की और इसे कृषि क्षेत्र के लिए नई दिशा देने वाला प्रयास बताया।

परिषद में देशी गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं स्वास्थ्य पर भी विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सशक्त पशुधन ही सशक्त खेती का आधार है, और सशक्त खेती से ही सशक्त किसान तथा समृद्ध गांव का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के समापन पर आध्यात्मिकता के वास्तविक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि आध्यात्मिकता का अर्थ स्वयं को एक अविनाशी चेतन आत्मा के रूप में पहचानना तथा परमात्मा से शक्ति प्राप्त कर जीवन, कृषि और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। परिषद ने सभी प्रतिभागियों को आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित सतत कृषि, ग्राम विकास और समृद्ध भारत के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Pune — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Jul 16

आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश
Haridwar
Jul 12

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia
Kuala Lumpur
Jul 11

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान) राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ