Brahma Kumaris

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश

12 जुलाई 2026। ब्रह्माकुमारीज़ के धार्मिक प्रभाग की पूर्व अध्यक्षा एवं राजयोगिनी पूज्य प्रेमलता बहन जी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर हरिद्वार में भव्य दिव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय था—“वर्तमान समय की चुनौतियों का आध्यात्मिक समाधान”। देशभर से पधारे संत-महात्माओं, आध्यात्मिक विभूतियों एवं ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के भाई-बहनों ने एक मंच पर एकत्र होकर आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों तथा विश्व-कल्याण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जागृत चेतना गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानन्द जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रणव चैतन्य जी महाराज, 1008 महन्त कृष्णागिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखलानंद अक्रिय जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी राममुनी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी स्वतंत्रता नन्द सरस्वती जी महाराज, स्वामी योगराज आशुतोष जी महाराज, स्वामी रवि प्रपन्नाचार्य शास्त्री जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रामायणी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आनन्दचेतन सरस्वती जी महाराज, स्वामी दिनेश फलाहारी बाबा जी, आचार्य संत रविदेव शास्त्री जी महाराज, बीके शारदा दीदी, बीके मंजू बहन तथा बीके सुशील भाई सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित संत-महात्माओं ने प्रेम बहन जी के समर्पित एवं सेवामय जीवन को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके द्वारा संत समाज और आध्यात्मिक एकता के लिए किए गए कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। अनेक संत उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए भावुक हो उठे।

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी मैत्रेयी जी महाराज ने कहा,

“हम बदलेंगे, जग बदलेगा; हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा”—यही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संत समाज को एक मंच पर लाकर आध्यात्मिक संवाद का वातावरण तैयार करना अत्यंत सराहनीय पहल है।

स्वामी अकमानन्द महाराज ने प्रेम बहन जी की

स्मृति में राम-नाम संकीर्तन कराया तथा ब्रह्माकुमारीज़ को विश्व-कल्याण के लिए समर्पित आध्यात्मिक संस्था बताया।

महामंडलेश्वर योगी कर्णपाल गिरी महाराज ने कहा कि

प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग शिक्षा से जोड़ना चाहिए, जिससे वे आध्यात्मिकता के साथ श्रेष्ठ जीवन जीने की कला सीख सकें।

शंकर मठ आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी दिनेशानंद भारती जी ने कहा कि

संत समाज को सत्य की दिशा देने वाले पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ को “चरित्र निर्माण की फैक्ट्री” बताते हुए कहा कि यह संस्था भगवान शिव के नारी सम्मान के दिव्य संदेश को साकार कर रही है।

स्वामी हरिहरानंद जी महाराज ने संतों की उपस्थिति में आयोजित इस

आध्यात्मिक संगोष्ठी की सराहना करते हुए स्वामी श्यामसुंदर दास जी द्वारा संत समाज को ब्रह्माकुमारीज़ से जोड़ने के प्रयासों का स्मरण किया तथा प्रेम बहन जी की संत-सेवा को अनुकरणीय बताया।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कमल किशोर जी महाराज ने कहा कि

आध्यात्म का वास्तविक अर्थ प्रेम है और ब्रह्माकुमारीज़ ने सदैव प्रेम, शांति और आत्म-परिवर्तन का संदेश दिया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि राजयोग के अभ्यास से उन्होंने क्रोध जैसी कमजोरी पर विजय प्राप्त की।

शिव योगी तरुण तपस्वी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी यमुना पुरी जी महाराज ने प्रेम बहन जी के संत समाज के प्रति विशेष स्नेह का स्मरण करते हुए कहा कि

ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक मूल्यों और नारी सम्मान को सशक्त बनाने का अनुकरणीय कार्य कर रही है।

सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आज की

सामाजिक, पारिवारिक और मानसिक चुनौतियों का स्थायी समाधान आध्यात्मिक जागृति, राजयोग ध्यान, आत्म-परिवर्तन और नैतिक मूल्यों के जीवन में समावेश से ही संभव है। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विश्वभर में निःस्वार्थ भाव से संचालित राजयोग मेडिटेशन, मूल्य शिक्षा, नशामुक्ति, तनावमुक्त जीवन, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरण और विश्व-शांति सेवाओं की सभी संतों ने सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की महत्त्वपूर्ण जनसेवा बताया।

यह दिव्य संत सम्मेलन समाज में आध्यात्मिक समरसता, सकारात्मक सोच, संस्कार निर्माण और विश्व-कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Haridwar — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

From Haridwar

Happenings in your area

View All
हरिद्वार ऋषिकुल में मनु मन की आवाज़ फाउंडेशन द्वारा “प्रेरणा 1.0” कार्यक्रम का प्रेरणादायी आयोजन
Haridwar
Feb 21

हरिद्वार ऋषिकुल में मनु मन की आवाज़ फाउंडेशन द्वारा “प्रेरणा 1.0” कार्यक्रम का प्रेरणादायी आयोजन

हरिद्वार सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि (विश्व शांति दिवस) श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न
Haridwar
Jan 18

हरिद्वार सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि (विश्व शांति दिवस) श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु विचार सम्मेलन – ब्रह्माकुमारीज का राजयोग अभ्यास ही वास्तविक कुम्भ
Haridwar
Jan 4

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु विचार सम्मेलन – ब्रह्माकुमारीज का राजयोग अभ्यास ही वास्तविक कुम्भ

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य विचार सम्मेलन संपन्न
Haridwar
Jan 1

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य विचार सम्मेलन संपन्न

लक्सर सेवा केंद्र द्वारा टीपीएसी पैकेजिंग इंडिया प्रा. लि., सिडकुल में तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच पर प्रेरक सेमिनार
Haridwar
Nov 14

लक्सर सेवा केंद्र द्वारा टीपीएसी पैकेजिंग इंडिया प्रा. लि., सिडकुल में तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच पर प्रेरक सेमिनार

हरिद्वार में चमकी ज्ञान की ज्योति: बीके सत्येन्द्र और बीके मंजु दीदी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Haridwar
Oct 18

हरिद्वार में चमकी ज्ञान की ज्योति: बीके सत्येन्द्र और बीके मंजु दीदी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

विजुअलाइज़ेशन से विजयी सोच: रुड़की में खेल और जीवन का संगम
Haridwar
Sep 21

विजुअलाइज़ेशन से विजयी सोच: रुड़की में खेल और जीवन का संगम

 हरिद्वार सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के उपलक्ष में संत गोष्ठी का भव्य आयोजन
Haridwar
Aug 15

हरिद्वार सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के उपलक्ष में संत गोष्ठी का भव्य आयोजन

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Jul 16

आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia
Kuala Lumpur
Jul 11

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान) राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ

शांति सरोवर में मनोवैज्ञानिकों के लिए “आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन
Hyderabad
Jun 30

शांति सरोवर में मनोवैज्ञानिकों के लिए “आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन