Brahma Kumaris

हरिद्वार सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के उपलक्ष में संत गोष्ठी का भव्य आयोजन

 हरिद्वार सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के उपलक्ष में संत गोष्ठी का भव्य आयोजन
3 min

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, हरिद्वार सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के पावन उपलक्ष्य में संत गोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज देहरादून सब-जोन इंचार्ज राजयोगिनी मंजू दीदी की अध्यक्षता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमहंस आचार्य ब्रह्मनिष्ट महामंडलेश्वर देवानंद सरस्वती महाराज ने अपनी उपस्थिति में इस आयोजन को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा हर वर्ष रक्षाबंधन का आयोजन किया जाता है, जिसमें सम्मिलित होकर वे आत्मीयता और ईश्वरीय प्रेम का अनुभव करते हैं। उन्होंने संस्था की एकता, प्रेम और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ आकर उन्हें अपनेपन और आत्मिक सुख की अनुभूति होती है।

आचार्य स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि पंचपुरी हरिद्वार में सामूहिक रूप से रक्षाबंधन मनाने की परंपरा ब्रह्माकुमारीज ने स्थापित की है, जहाँ बड़ी संख्या में संत सम्मिलित होते हैं। महंत गोविंददास महाराज ने भागवत पुराण के आधार पर रक्षाबंधन की वैदिक परंपरा का महत्व बताया। महंत गंगादास महाराज ने कहा कि यद्यपि रक्षाबंधन ‘बंधन’ शब्द से जुड़ा है, किंतु यहाँ विमुक्ति और विकारों से छुटकारे की चर्चा होती है।

शंकर मठ आश्रम, रुड़की के पीठाधीश्वर दिनेशानंद भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज चरित्र निर्माण की विश्वव्यापी संस्था है, जो आमजन को धर्म और परंपरा के अनुरूप जीवन जीने की प्रेरणा देती है। साध्वी महामंडलेश्वर चेतना गिरी महाराज ने ब्रह्माकुमारीज की नारी शक्ति नेतृत्व व्यवस्था और शांति की क्रांति को विशेष बताया।

महंत सूरजदास महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ने सन्यासियों को भी भाई के रूप में स्वीकार किया है, जो इन बहनों के स्नेह का परिणाम है। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद जी महाराज ने संस्था में दिव्यता, एकता और ईश्वरीय प्रेम का अद्भुत संगम देखने की बात कही।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बीके मीना दीदी ने सभी संतों का गरिमामयी स्वागत किया। वहीं ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने माउंट आबू से प्राप्त ईश्वरीय संदेश पढ़कर सुनाया और सभी संत-महात्माओं को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में लगभग 40 महामंडलेश्वर, संत और महंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमार सुशील भाई, रुड़की केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी, तथा वरिष्ठ साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन की उपस्थिति विशेष रही।

यह आयोजन संस्था के ईश्वरीय संदेश – एकता, प्रेम, और आत्मिक शक्ति – को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Haridwar — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad
Jun 10

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

From Haridwar

Happenings in your area

View All
हरिद्वार ऋषिकुल में मनु मन की आवाज़ फाउंडेशन द्वारा “प्रेरणा 1.0” कार्यक्रम का प्रेरणादायी आयोजन
Haridwar
Feb 21

हरिद्वार ऋषिकुल में मनु मन की आवाज़ फाउंडेशन द्वारा “प्रेरणा 1.0” कार्यक्रम का प्रेरणादायी आयोजन

हरिद्वार सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि (विश्व शांति दिवस) श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न
Haridwar
Jan 18

हरिद्वार सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि (विश्व शांति दिवस) श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु विचार सम्मेलन – ब्रह्माकुमारीज का राजयोग अभ्यास ही वास्तविक कुम्भ
Haridwar
Jan 4

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु विचार सम्मेलन – ब्रह्माकुमारीज का राजयोग अभ्यास ही वास्तविक कुम्भ

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य विचार सम्मेलन संपन्न
Haridwar
Jan 1

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य विचार सम्मेलन संपन्न

लक्सर सेवा केंद्र द्वारा टीपीएसी पैकेजिंग इंडिया प्रा. लि., सिडकुल में तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच पर प्रेरक सेमिनार
Haridwar
Nov 14

लक्सर सेवा केंद्र द्वारा टीपीएसी पैकेजिंग इंडिया प्रा. लि., सिडकुल में तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच पर प्रेरक सेमिनार

हरिद्वार में चमकी ज्ञान की ज्योति: बीके सत्येन्द्र और बीके मंजु दीदी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Haridwar
Oct 18

हरिद्वार में चमकी ज्ञान की ज्योति: बीके सत्येन्द्र और बीके मंजु दीदी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

विजुअलाइज़ेशन से विजयी सोच: रुड़की में खेल और जीवन का संगम
Haridwar
Sep 21

विजुअलाइज़ेशन से विजयी सोच: रुड़की में खेल और जीवन का संगम

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
Gurugram
Mar 28

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ
Bhopal
Mar 28

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ

Sharing the Joy of Ramzan Festival – Sadbhawana Gathering at Bidar
Bidar
Mar 25

Sharing the Joy of Ramzan Festival – Sadbhawana Gathering at Bidar

ग्वालियर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ‘शक्ति साधना पर्व’ का प्रेरणादायी आयोजन
Gwalior
Mar 22

ग्वालियर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ‘शक्ति साधना पर्व’ का प्रेरणादायी आयोजन