Brahma Kumaris

हरिद्वार सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि (विश्व शांति दिवस) श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न

Smriti Diwas
हरिद्वार सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि (विश्व शांति दिवस) श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न

18 जनवरी 2026 को हरिद्वार सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि (विश्व शांति दिवस)का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, शांति और दिव्य आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति, पवित्रता और सकारात्मक सोच का संदेश फैलाना रहा। इस अवसर पर संत-महात्माओं, विशिष्ट अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरि सेवा आश्रम ट्रस्ट के महामंडलेश्वर हरिचितानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि ब्रह्मा बाबा का व्यक्तित्व दिव्य, तेजोमय और असामान्य था, जो आज भी मानवता को सही दिशा प्रदान करता है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिवाणी अखाड़ा के सचिव महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि 140 देशों में ब्रह्माकुमारी संस्था का विस्तार होना किसी सामान्य मानव के वश की बात नहीं है, यह गहन तपस्या और ईश्वरीय प्रेरणा का प्रमाण है।

संतोषी मां मंदिर, हरिद्वार की परमाध्यक्षा महामंडलेश्वरी संतोषी मांझी महाराज ने संस्था द्वारा ब्रह्मचर्य, शुद्ध विचार और पवित्र जीवन पर दिए जा रहे बल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय समाज को संस्कारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर देहरादून सबजोन एवं सर्कल की मुख्य संचालिका बी.के. मंजू ने ब्रह्मा बाबा के कर्मयोगी जीवन पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। वहीं हरिद्वार सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. मीना एवं बी.के. सुशील ने यज्ञ इतिहास का स्मरण कराते हुए संस्था की आध्यात्मिक यात्रा से सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने ब्रह्मा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की। अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। यह आयोजन शांति, संस्कार और आध्यात्मिक उन्नति की ओर समाज को प्रेरित करता हुआ, एक गहन और मौन संदेश देकर संपन्न हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Special Days news from Haridwar — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

From Haridwar

Happenings in your area

View All
हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश
Haridwar
Jul 12

हरिद्वार ऋषिकुल में मनु मन की आवाज़ फाउंडेशन द्वारा “प्रेरणा 1.0” कार्यक्रम का प्रेरणादायी आयोजन
Haridwar
Feb 21

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु विचार सम्मेलन – ब्रह्माकुमारीज का राजयोग अभ्यास ही वास्तविक कुम्भ
Haridwar
Jan 4

हरिद्वार: कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य विचार सम्मेलन संपन्न
Haridwar
Jan 1

लक्सर सेवा केंद्र द्वारा टीपीएसी पैकेजिंग इंडिया प्रा. लि., सिडकुल में तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच पर प्रेरक सेमिनार
Haridwar
Nov 14

हरिद्वार में चमकी ज्ञान की ज्योति: बीके सत्येन्द्र और बीके मंजु दीदी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Haridwar
Oct 18

विजुअलाइज़ेशन से विजयी सोच: रुड़की में खेल और जीवन का संगम
Haridwar
Sep 21

विजुअलाइज़ेशन से विजयी सोच: रुड़की में खेल और जीवन का संगम

 हरिद्वार सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के उपलक्ष में संत गोष्ठी का भव्य आयोजन
Haridwar
Aug 15

हरिद्वार सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के उपलक्ष में संत गोष्ठी का भव्य आयोजन

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
ग्वालियर में विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को आध्यात्मिक एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन
Gwalior
Jul 15

ग्वालियर में विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को आध्यात्मिक एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 7

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन
Mumbai
Jul 1

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्रों द्वारा स्वास्थ्य, आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सक सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

Sacred Remembrance Day of Mateshwari Jagdamba (Mamma) Observed at Jagdamba Bhawan Meditation Retreat Centre, Pune
Pune