Brahma Kumaris

साइबर युग में मानवीय संवेदनाओं और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की आवश्यकता पर जिला स्तरीय मीडिया चर्चा आयोजन

साइबर युग में मानवीय संवेदनाओं और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की आवश्यकता पर जिला स्तरीय मीडिया चर्चा आयोजन
4 min

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, वाशिम एवं मीडिया प्रभाग, माउंट आबू के संयुक्त तत्वावधान में "साइबर युग के मीडिया और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता" विषय पर एक प्रभावशाली जिला स्तरीय मीडिया चर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा का उद्देश्य वर्तमान मीडिया परिदृश्य में यथार्थपरक एवं संवेदनशील पत्रकारिता की आवश्यकता को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी स्वाती दीदी, राजयोग शिक्षिका, वाशिम सेवाकेंद्र के स्वागत भाषण से हुआ, जिन्होंने सभी मान्यवरों एवं पत्रकार बंधुओं का आत्मीय अभिनंदन किया। विषय प्रस्तावना ब्रह्माकुमार डॉ. शांतनु भाई, राष्ट्रीय समन्वयक, मीडिया प्रभाग, माउंट आबू द्वारा दी गई, जिसमें उन्होंने मीडिया जगत में आ रहे परिवर्तनों एवं नए प्रवाहों पर गहन प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. सोमनाथ वडनेरे, महाराष्ट्र राज्य समन्वयक, मीडिया प्रभाग, जलगांव ने अपने संबोधन में साइबर युग में पत्रकारिता को मानवीय संवेदनाओं एवं यथार्थ पर आधारित बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। श्री माधवराव आंभारे, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद, मुंबई ने अपने उद्घाटन वक्तव्य में साइबर युग में पाठकों का समाचारों पर विश्वास बनाए रखने हेतु अपने अनुभव साझा किए। अन्य वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए: श्री सुनील मिसर, वरिष्ठ पत्रकार, महाराष्ट्र टाइम्स, वाशिम ने निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता को रेखांकित किया। श्री नंदकिशोर वैद्य, वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर, वाशिम ने मुद्रित माध्यमों की अहमियत पर प्रकाश डाला। श्री राजेश राजोरे, संपादक, दैनिक देशोन्नती, बुलढाणा ने पत्रकारिता के मूल स्वरूप को उजागर करते हुए कहा कि त्याग, तपस्या और समर्पण भाव से ही मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता संभव है। श्री निलेश सोमाणी, राज्य कार्याध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, वाशिम ने कहा कि महाराष्ट्र की पत्रकारिता ने सदैव राष्ट्र को दिशा देने का कार्य किया है। श्री रविंद्र कुटे, दैनिक देशोन्नती ने मीडिया में व्यावसायिकता और ईमानदारी के बीच संतुलन की आवश्यकता जताई। श्री प्रल्हादराव पौलकर, जिला प्रतिनिधि, निर्मल विदर्भ ने पत्रकारों को समाज का मूक नायक बनने का संदेश दिया। साथ ही श्री गजानन वाघ, श्री इरफान भाई, श्री मिलिंद खडसे, एवं श्री राम धनगर (दूरदर्शन प्रतिनिधि, वाशिम) ने भी समयोचित विचार प्रस्तुत किए। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रुख्मिणी दीदी, संचालिका, अकोला सेवाकेंद्र ने अपने आशीर्वचन में आध्यात्मिकता से पत्रकारिता को जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजयोग अभ्यास का सत्र बी.के. ज्योति दीदी, राजयोग शिक्षिका, रिसोड द्वारा कराया गया, जिससे सभी उपस्थितजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। अंत में प्रा. रवी अंभोरे ने आभार प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी किरण द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मीडिया चर्चा में वाशिम जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं साइबर मीडिया के अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की तथा पत्रकारिता में मूल्यों की पुनः स्थापना का संकल्प लिया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Washim — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad
Jun 10

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन
Rajkot
Jun 9

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन

पुणे वड़गांव शेरी सेवा केंद्र में आध्यात्मिक एवं मूल्यनिष्ठ कार्यक्रमों का भव्य आयोजन
Jun 9

पुणे वड़गांव शेरी सेवा केंद्र में आध्यात्मिक एवं मूल्यनिष्ठ कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि मंडल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से शिष्टाचार भेंट
Kolkata
Jun 9

कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि मंडल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से शिष्टाचार भेंट

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन
Rajkot
Jun 9

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 4

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment
Abu Raj
May 28

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment

National Jurists Conference on “Value Based Justice: The Soul of Law” Inaugurated at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
May 28

National Jurists Conference on “Value Based Justice: The Soul of Law” Inaugurated at Gyan Sarovar, Abu Raj

“Me to We” Message at Free Trade Agreement Conference in New Delhi
New Delhi
May 27

“Me to We” Message at Free Trade Agreement Conference in New Delhi

बेंगलुरु में बुद्ध बसव नमन अंतर्धार्मिक संगोष्ठी में ब्रह्माकुमारीज़ की सहभागिता एवं करुणा-शांति का संदेश
Bengaluru
May 26

बेंगलुरु में बुद्ध बसव नमन अंतर्धार्मिक संगोष्ठी में ब्रह्माकुमारीज़ की सहभागिता एवं करुणा-शांति का संदेश

आबूराज के ज्ञान सरोवर में इनर मास्टरी सम्मेलन संपन्न, आबूराज टू नागपुर आध्यात्मिक अभियान का शुभारंभ
Abu Raj
May 25

आबूराज के ज्ञान सरोवर में इनर मास्टरी सम्मेलन संपन्न, आबूराज टू नागपुर आध्यात्मिक अभियान का शुभारंभ

हैदराबाद में आयोजित 16वें एंजेल लाइफ कुमारी रिट्रीट में 90 कुमारियों ने लिया विश्व परिवर्तन का संकल्प
Hyderabad
May 25

हैदराबाद में आयोजित 16वें एंजेल लाइफ कुमारी रिट्रीट में 90 कुमारियों ने लिया विश्व परिवर्तन का संकल्प