Brahma Kumaris

दावणगेरे में ब्रह्माकुमारीज की स्वर्ण जयंती पर पोस्टल एनवेलप का ऐतिहासिक विमोचन

Golden Jubilee
दावणगेरे में ब्रह्माकुमारीज की स्वर्ण जयंती पर पोस्टल एनवेलप का ऐतिहासिक विमोचन

4 जुलाई 2025 का दिन दावणगेरे (कर्नाटक) स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने योग्य बन गया। वर्ष 1975 में स्थापित यह सेवाकेंद्र इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयंती — यानी 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा — मना रहा है। इस विशेष अवसर को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से एक विशेष डाक लिफाफा (पोस्टल एनवेलप) का विमोचन किया गया, जिसका उद्देश्य सर्व धर्मों में एक परमात्मा के सत्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

इस विमोचन का उद्घाटन दावणगेरे की सांसद डॉक्टर श्रीमती प्रभा मल्लिकार्जुन के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक विभाग दावणगेरे के अधीक्षक श्री चंद्रशेखर थे। उनके साथ डाक विभाग के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिससे यह कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय बन गया।

इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी वीणा (सेवाकेंद्र प्रभारी, शिरसी) द्वारा स्टैम्प एवं पोस्ट एग्जीबिशन का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें आध्यात्मिकता और डाक सेवा के समन्वय का सुंदर संगम देखने को मिला।

ब्रह्माकुमारी लीला ने अपने संबोधन में कहा कि – "सर्व धर्मों के लिए परमात्मा एक ही है। हिंदू शिव को ईश्वर कहते हैं, मुसलमान अल्लाह, ईसाई जेहोवा, और सिख एक ओंकार निराकार – सब उसी परम सत्य का रूप हैं। जब हम इस राज़ को जानकर उसे स्वीकार करेंगे, तभी विश्व में सच्ची शांति स्थापित हो सकेगी, अन्यथा धर्म के नाम पर युद्ध होते रहेंगे।"

सांसद डॉ. प्रभा मल्लिकार्जुन ने कहा – "ब्रह्माकुमारीज ही एकमात्र ऐसी आध्यात्मिक संस्था है जो महिलाओं द्वारा संचालित है। यहां आकर मुझे अत्यंत सुख और आत्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। यह स्थान मेरी आत्मा की बैटरी को चार्ज करता है, जिससे मैं अनेक दिनों तक सक्रिय रह पाती हूँ। इस स्वर्ण महोत्सव पर मैं सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।"

डाक अधीक्षक श्री चंद्रशेखर ने विशेष रूप से उल्लेख किया – "दावणगेरे डाक विभाग के गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी पोस्टल एनवेलप का विमोचन हुआ है। और वह भी इतने पवित्र स्थान पर – यह मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है।"

यह आयोजन न केवल ब्रह्माकुमारीज की 50 वर्षों की सेवाओं को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि “सर्व धर्म – एक परमात्मा” की भावना को सामाजिक चेतना में पुनः स्थापित करने की एक सशक्त पहल भी रही।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with BK Publications & Media news from Davangere — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in BK Publications & Media

Related news you may find meaningful

View All
शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Abu Road
Jul 14

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

Media Seminar on Media, Meditation and Societal Peace Held at Shanti Sarovar, Hyderabad
Hyderabad
May 29

Media Seminar on Media, Meditation and Societal Peace Held at Shanti Sarovar, Hyderabad

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26

प्रेरणा कार्यक्रम 2025–26 सेवा: अनुभवी आत्माओं के जीवन अनुभवों का सशक्त प्रसारण
Abu Raj
Apr 25

प्रेरणा कार्यक्रम 2025–26 सेवा: अनुभवी आत्माओं के जीवन अनुभवों का सशक्त प्रसारण