Brahma Kumaris

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश

3 min

5 मई 2026 को आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान सरोवर परिसर में “डिवाइन यूथ फोरम” का शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य राजयोग शिक्षा एवं आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से युवाओं में आत्मिक जागृति, जीवन मूल्यों एवं सकारात्मक सोच को सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोग मेडिटेशन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बी के रानी एवं बी के मीतू द्वारा पुष्पगुच्छ अर्पित कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। यूथ विंग के वाइस चेयरपर्सन बी के आतम प्रकाश भाई ने स्वागत उद्बोधन देते हुए युवाओं को आध्यात्मिकता के माध्यम से जीवन में संतुलन, सकारात्मकता एवं श्रेष्ठ संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी।

यूथ विंग की चेयरपर्सन बी के चंद्रिका दीदी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि

“आध्यात्मिक परिपक्वता ही जीवन को श्रेष्ठ दिशा देने का आधार है।” उन्होंने युवाओं को अपने कर्मों को इतना श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दी कि वे समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण बन सकें। राष्ट्रीय संयोजक बी के कृति दीदी ने डिवाइन यूथ फोरम की थीम “स्पिरिचुअल मैच्योरिटी” पर प्रकाश डालते हुए इसे केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रेष्ठ युवा शक्ति निर्माण एवं आध्यात्मिक जागृति का पवित्र अभियान बताया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता एवं तमिल अभिनेता विजय विश्वा ने

युवाओं को संस्कार, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान सरोवर परिसर में प्राप्त शांति एवं आध्यात्मिक अनुभूति की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का विशेष प्रेरणास्रोत बनेगा।

कार्यक्रम में मधुर वाणी ग्रुप द्वारा भावपूर्ण गीत प्रस्तुति दी गई, वहीं बी के गीता दीदी के मार्गदर्शन में प्रेरणादायक नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित युवाओं को आध्यात्मिक जीवन मूल्यों का संदेश दिया। ज्ञान सरोवर की सह-निदेशिका बी के प्रभा दीदी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि

परमपिता शिव बाबा द्वारा दी गई शिक्षाएं एवं संस्कार ही जीवन को श्रेष्ठ, अनुभवी एवं प्रकाशमय बनाते हैं।

मंच संचालन यूथ विंग के मुख्यालय संयोजक बी के जीतू भाई द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, युवा उमंग एवं उत्साह से सराबोर रहा।

इस अवसर पर देशभर से आए युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह चार दिवसीय फोरम उन्हें आध्यात्मिकता, आत्मविश्वास, तनावमुक्त जीवन शैली एवं जीवन के अनेक प्रश्नों के समाधान प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। युवाओं को सेवा, सकारात्मक चिंतन एवं समाजहित में अपनी शक्ति का उपयोग करने की प्रेरणा भी दी गई।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Abu Raj — share it with someone who cares.

From Abu Raj

Happenings in your area

View All
मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
Abu Raj
May 16

प्रेरणा कार्यक्रम 2025–26 सेवा: अनुभवी आत्माओं के जीवन अनुभवों का सशक्त प्रसारण
Abu Raj
Apr 25

Awakening TV के माध्यम से वर्ष 2025-26 में निरंतर चल रही आध्यात्मिक सेवा श्रृंखला

Brahma Kumaris Organises Earth Day Tree Plantation Campaign Promoting Regenerative Living
Abu Raj
Apr 22

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित
Abu Raj
Apr 16

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Apr 9

 3-Day Residential Retreat for IT Leaders and Professionals – Empowering the Self at Gyan Sarovar, Mt. Abu

Patient Safety Awareness Week Celebrated at Global Hospital & Research Centre,Mount Abu
Abu Raj
Mar 13

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
Abu Raj
May 16

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन
Kolkata
May 14

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन
New Delhi

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन
Gurugram
Apr 24