Brahma Kumaris

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन

9 से 12 अप्रैल 2026 तक आबू रोड स्थित ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के आईटी विंग द्वारा आयोजित ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए आईटी लीडर्स एवं प्रोफेशनल्स ने सहभागिता करते हुए आत्मशक्ति, मानसिक स्पष्टता एवं आंतरिक शांति का गहन अनुभव किया।

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 2ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 3

अरावली पर्वतमालाओं की शांत और पवित्र वादियों में आयोजित इस रिट्रीट में वरिष्ठ राजयोग शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने सभी को सहज और गहन आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया। इस दौरान राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी, सुरज भाईजी और बी.के. शिवानी दीदी के प्रेरणादायक सत्रों ने प्रतिभागियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया। उनके क्लासेस में जीवन के गहरे आध्यात्मिक सिद्धांतों को बहुत ही सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया गया, जिससे प्रतिभागियों को उन्हें अपने रोज़मर्रा के जीवन में अपनाने की स्पष्ट दिशा मिली।

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 5ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 6

कार्यक्रम में राजयोग ध्यान का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया तथा आत्मचिंतन के लिए विशेष समय प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागी अपने भीतर की शक्तियों से पुनः जुड़ सके। सात्विक भोजन एवं सकारात्मक वातावरण ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली बना दिया।

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 8ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 9ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 10

संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. सुदेश दीदी के सानिध्य में आयोजित इस रिट्रीट में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव अत्यंत भावपूर्ण तरीके से साझा किए।

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 12ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 13

एक प्रतिभागी ने कहा कि इस रिट्रीट ने उन्हें यह समझने में मदद की कि

हम कहां से आए हैं, हमें कहां जाना है और जीवन में हमारा वास्तविक कर्तव्य क्या है। उन्होंने जीवन को एक नाटक के रूप में समझाते हुए कहा कि जैसे किसी नाटक में श्रेष्ठ भूमिका निभाने वाला ही सच्चा हीरो कहलाता है, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में श्रेष्ठ कर्म कर एक आदर्श भूमिका निभानी है।

कई प्रतिभागियों ने साझा किया कि वे इस रिट्रीट में कुछ अपेक्षाओं के साथ आए थे,

लेकिन यहां उन्हें जो अनुभव मिला वह उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक था। उन्होंने कहा कि “यह अनुभव कल्पना से परे था, हमने जितना सोचा था उससे कहीं अधिक पाया।”

एक अन्य प्रतिभागी ने भावुक होकर कहा कि

दूसरों के अनुभव सुनते हुए उन्हें एहसास हुआ कि वास्तव में इस ज्ञान की सबसे अधिक आवश्यकता उन्हें स्वयं को थी। उन्होंने बताया कि यह रिट्रीट उनके लिए आत्मबोध का एक महत्वपूर्ण अवसर बना, जिसने उन्हें अपने जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा दी।

प्रतिभागियों ने यहां के वातावरण की विशेष सराहना करते हुए कहा कि

जहां वे अपने दैनिक जीवन में तनाव और कभी-कभी आपसी मतभेदों का अनुभव करते थे, वहीं ज्ञान सरोवर में उन्हें हर ओर प्रेम, शांति और अपनापन महसूस हुआ। एक प्रतिभागी ने कहा कि “यहां हर क्षण ऐसा लगा जैसे सभी मुस्कान के साथ स्वागत कर रहे हों, और यह अनुभव हृदय को छू लेने वाला था।”

उन्होंने यह भी साझा किया कि

अमृतवेला ध्यान एवं विभिन्न सत्रों ने उनके जीवन में गहरा परिवर्तन लाया। एक प्रतिभागी ने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि “ज्ञान सरोवर को केवल ज्ञान सरोवर नहीं, बल्कि ज्ञान का सागर कहना अधिक उपयुक्त होगा।”

प्रतिभागियों ने यह भी अनुभव किया कि जीवन में

समस्याएं आना स्वाभाविक है, लेकिन यदि हम थोड़ी देर रुककर ध्यान और आत्मचिंतन करें, तो हम न केवल मानसिक रूप से संतुलित रह सकते हैं, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी आगे बढ़ सकते हैं।
ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन — article photo 26

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने इस आध्यात्मिक यात्रा को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बताते हुए संस्था एवं सभी सेवाधारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे यहां प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में अपनाकर एक प्रैक्टिकल उदाहरण बनेंगे और इस दिव्य ज्ञान को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस प्रकार, यह रिट्रीट केवल एक कार्यक्रम न होकर आत्मपरिवर्तन, आत्मजागृति एवं आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Abu Raj — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

From Abu Raj

Happenings in your area

View All
National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Jul 16

आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान) राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन
Abu Raj
Jul 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ

आबूराज: ग्लोबल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों हेतु नशा मुक्ति जागरूकता प्रतियोगिताओं एवं सिग्नेचर अभियान का आयोजन
Abu Raj
Jun 28

आबूराज: ग्लोबल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों हेतु नशा मुक्ति जागरूकता प्रतियोगिताओं एवं सिग्नेचर अभियान का आयोजन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
Abu Raj
Jun 27

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Jul 16

आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश
Haridwar
Jul 12

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia
Kuala Lumpur
Jul 11