Brahma Kumaris

कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में विश्व शांति हेतु विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन

31 मार्च 2026 को कोलकाता स्थित एशिया के सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित इंडियन म्यूजियम में विश्व शांति के उद्देश्य से “विश्व शांति हेतु मेडिटेशन” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन इंडियन म्यूजियम द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूजियम के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक अनुभव का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मुख्यालय से पधारी राजयोग शिक्षिका बीके सुप्रिया बहन जी ने

अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि विश्व शांति की आधारशिला प्रत्येक व्यक्ति के मन की शांति में निहित है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए समझाया कि सच्ची शांति हमारे भीतर ही विद्यमान है, जिसे जागृत करने के लिए मन, बुद्धि और संस्कारों में स्थिरता एवं पवित्रता आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि “Self Transformation leads to World Transformation”, अर्थात स्वयं का परिवर्तन ही विश्व परिवर्तन का आधार है।

इंडियन म्यूजियम के निदेशक श्री सायन भट्टाचार्य जी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि

यह संस्थान केवल ऐतिहासिक धरोहर का केंद्र ही नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूजियम की उपकेंद्र प्रभारी बीके मुन्नी दीदी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि

शुद्ध, स्थिर और सकारात्मक मन से ही सच्ची शांति का अनुभव संभव है। उन्होंने सभी को जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं वर्तमान राज्य सूचना आयुक्त श्री वीरेन्द्र जी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए मेडिटेशन के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंत में बीके अंजलि बहन ने सभी को अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाने का संदेश दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का समापन सामूहिक मेडिटेशन एवं विश्व शांति के संकल्प के साथ अत्यंत शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Kolkata — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ
Georgetown

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग
Vadodara

From Kolkata

Happenings in your area

View All
समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata
Jul 18

पश्चिम बंगाल के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय से ब्रह्माकुमारी बहनों की स्नेह मुलाकात
Kolkata
Jul 16

ब्रह्माकुमारीज़ विशेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ बेलूर के डायमंड जुबली समारोह में शामिल
Kolkata
Jul 12

सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों के लिए "सेल्फ एम्पावरमेंट फॉर एक्सीलेंस इन लाइफ" विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 9

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूज़ियम की पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारियों से स्नेहभरी मुलाकात

कोलकाता पुलिस आयुक्त से ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 7

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग
Vadodara
Jul 19

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata
Jul 18

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा

Brahma Kumaris Conducts “Power of Positive Thinking” Session at North East NSS Festival
Gangtok

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation
Gurugram