Brahma Kumaris

कुरुक्षेत्र में विहासा प्रशिक्षण एवं एनआईटी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

कुरुक्षेत्र में विहासा प्रशिक्षण एवं एनआईटी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

विश्व शांति धाम सेवा केंद्र, कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय विहासा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

कुरुक्षेत्र में विहासा प्रशिक्षण एवं एनआईटी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन — article photo 2

6 जुलाई 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति धाम सेवा केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय विहासा (W.H.O.L.I.S.T.I.C. Health) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को राजयोग मेडिटेशन तथा जीवन मूल्यों के माध्यम से तनावमुक्त, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देना था।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. करतार सिंह धीमान, सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह, विहासा कार्यक्रम के फैसिलिटेटर डॉ. सचिन परब, विश्व शांति धाम सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सरोज बहन, डॉ. आर. डी. शर्मा, बीके सुप्रिया तथा बीके राधिका सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र में विहासा प्रशिक्षण एवं एनआईटी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन — article photo 5

प्रशिक्षण के दौरान बीके सुप्रिया ने विहासा परियोजना का परिचय देते हुए उसके उद्देश्यों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. सचिन परब ने राजयोग मेडिटेशन के महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया कि मानसिक तनाव, असंतोष एवं आंतरिक अशांति का स्थायी समाधान आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से ही संभव है।

कुरुक्षेत्र में विहासा प्रशिक्षण एवं एनआईटी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन — article photo 7कुरुक्षेत्र में विहासा प्रशिक्षण एवं एनआईटी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन — article photo 8

अन्य वक्ताओं ने भी मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा मूल्य आधारित जीवनशैली में राजयोग की प्रभावी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रशिक्षण समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे तथा भविष्य में अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

एनआईटी कुरुक्षेत्र में राजयोग मेडिटेशन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र में विहासा प्रशिक्षण एवं एनआईटी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन — article photo 11

8 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र में राजयोग मेडिटेशन एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनआईटी के निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत सिंह, फैकल्टी वेलफेयर के डीन प्रो. मयंक दवे, थॉट लैब के समन्वयक प्रो. राजेश कुमार अग्रवाल, सह-समन्वयक प्रो. अंशु पराशर, प्रो. थान सिंह सैनी, ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति धाम सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सरोज बहन तथा डॉ. सचिन परब द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 40 प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान राजयोग मेडिटेशन, तनाव प्रबंधन, आत्म-जागरूकता, आत्मसम्मान, माइंडफुलनेस तथा मूल्य आधारित जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली सत्र आयोजित किए गए।

कुरुक्षेत्र में विहासा प्रशिक्षण एवं एनआईटी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन — article photo 15

डॉ. सचिन परब ने प्रतिभागियों को

ब्रह्माकुमारीज़ की विहासा (W.H.O.L.I.S.T.I.C. Health) परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को आंतरिक रूप से सशक्त एवं हील कर सकता है। उन्होंने सकारात्मक, शांतिपूर्ण एवं सम्मानपूर्ण विचारों तथा संवाद की शक्ति पर बल देते हुए कहा कि जब हम दूसरों को सकारात्मक दृष्टिकोण से सुनते और समझते हैं, तब व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।

उन्होंने आगे कहा कि

मेडिटेशन का प्रथम उद्देश्य स्वयं को शांति का अनुभव कराना है। भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि "जैसा हमारे भीतर होगा, वैसा ही हमारे व्यवहार और कर्मों में दिखाई देगा।" इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर शांति, सकारात्मकता एवं श्रेष्ठ संस्कारों का विकास करना चाहिए, जिससे व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन अधिक सुखी, स्वस्थ एवं सामंजस्यपूर्ण बन सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए अपने दैनिक जीवन में राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Kurukshetra — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग
Vadodara
Jul 19

वड़ोदरा में सिग्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का मार्ग

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata
Jul 18

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा

Brahma Kumaris Conducts “Power of Positive Thinking” Session at North East NSS Festival
Gangtok
Jul 18

Brahma Kumaris Conducts “Power of Positive Thinking” Session at North East NSS Festival