Brahma Kumaris

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित

दिनांक 16 अप्रैल 2026 को ज्ञान सरोवर, माउंट आबू के हार्मोनी हॉल में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा आत्म सशक्तिकरण एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर राष्ट्रीय संवाद का भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद ध्यान सत्र एवं पुष्पगुच्छ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल विकास चौहान और भारतीय नौसेना के कैप्टन शिव सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

एसएसडब्ल्यू की प्रस्तुति एवं वीडियो के माध्यम से आत्म सशक्तिकरण के महत्व को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में अरुणाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनायक ने अपने संबोधन में कहा कि

मानसिक दृढ़ता और आध्यात्मिक मूल्यों का समन्वय आज के जीवन की आवश्यकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास भारत को पुनः “विश्व गुरु” बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे यहां से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने कार्यस्थल और समाज में साझा करें।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ईसीएचएस के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल अनिल चंदेल तथा सीजीआरएचक्यू उत्तर पश्चिम के कमांडर आईजी टेकुर शशि कुमार ने भी अपने विचार साझा किए और इस पहल की सराहना की।

संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका एवं ज्ञान सरोवर की निदेशिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी तथा सुरक्षा सेवा प्रभाग की उपाध्यक्ष बीके शुक्ला दीदी ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए। महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए जीवन में संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि व्यक्ति को अपने जीवन में तन, मन, धन और जन—इन चार स्तंभों पर संतुलन बनाए रखना चाहिए। इससे जीवन में शांति, संतुष्टि और आनंदमय जीवन प्राप्त होता है। साथ ही सभी को “लाइट हाउस और माइट हाउस” बनकर समाज में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा दी गई।

यह आयोजन सुरक्षा सेवा प्रभाग के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर अशोक गाभा जी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुंबई से बीके दीपा सहित प्रभाग के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यह राष्ट्रीय संवाद सभी प्रतिभागियों के लिए आत्म सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक मूल्यों की दिशा में एक प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Abu Raj — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

From Abu Raj

Happenings in your area

View All
National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन
Abu Raj
Jul 5

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4

आबूराज: ग्लोबल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों हेतु नशा मुक्ति जागरूकता प्रतियोगिताओं एवं सिग्नेचर अभियान का आयोजन
Abu Raj
Jun 28

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
Abu Raj
Jun 27

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Jul 16

आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश
Haridwar
Jul 12

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia
Kuala Lumpur
Jul 11