Brahma Kumaris

मुंबई में मातृ–वात्सल्य दिवस के रूप में मनाया गया राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी का प्रथम पुण्य-स्मृति दिवस

3 min

दिनांक 9 फ़रवरी 2026 को ब्रह्माकुमारीज़, मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन द्वारा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी (‘दीदी माँ’) का प्रथम पुण्य-स्मृति दिवस अत्यंत श्रद्धा, शांति एवं आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर को “मातृ–वात्सल्य दिवस” के रूप में समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी (प्रभारी, ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन), राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज (राष्ट्रीय संयोजक – मीडिया एवं जनसंपर्क सेवा), वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया बहन तथा घाटकोपर सबज़ोन एवं मुंबई के विभिन्न सेवा केंद्रों की टीचर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ-साथ राजनेता, व्यापारी, डॉक्टर्स, कला, शिक्षा एवं समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी उपस्थित होकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

यद्यपि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी का निवास मुंबई में था, किंतु उनका आध्यात्मिक प्रभाव देश-विदेश तक फैला हुआ था। अपने प्रवचनों, अंतरराष्ट्रीय सेवाओं, दूरदर्शन कार्यक्रमों एवं ऑनलाइन माध्यमों के द्वारा उन्होंने असंख्य आत्माओं को प्रेरणा दी। लोगों ने उनके निष्काम मातृ-वात्सल्य, स्नेह और मार्गदर्शन का गहरा अनुभव किया। वे केवल एक आध्यात्मिक शिक्षिका ही नहीं, बल्कि अनेक आत्माओं के लिए स्नेहमयी माँ और संरक्षक थीं। इसी भाव के सम्मान में इस दिन को मातृ–वात्सल्य दिवस के रूप में मनाया गया।

वक्ताओं ने दीदी माँ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी आध्यात्मिक पालना, मूल्यनिष्ठ जीवनशैली, महिला सशक्तिकरण एवं विश्व शांति के लिए किए गए निस्वार्थ सेवाकार्यों का उल्लेख किया। उनके जीवन को करुणा, सादगी और व्यवहारिक आध्यात्मिकता का सजीव उदाहरण बताया गया।

इस अवसर पर “जननी एंथम” का लोकार्पण भी किया गया, जो दीदी माँ की दिव्य मातृ-भावनाओं से प्रेरित एक भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम का समापन ब्रह्मा भोजन के साथ हुआ। अंत में सभी ने दीदी माँ की शिक्षाओं — “खुश रहो, सलामत रहो, शुभचिंतक बनो और महादानी बनो” — को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Special Days news from Mumbai — share it with someone who cares.

From Mumbai

Happenings in your area

View All
वसई में प्रभु प्रेरणा भवन, पटेल समाज हेतु एक दिवसीय राजयोग शिविर का भव्य आयोजन
Mumbai
May 17

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम
Mumbai
May 1

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर द्वारा “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का सफल आयोजन

BSES MG Hospital Mumbai Achieves Medical Excellence and Expands Holistic Healthcare Services in 2025–2026
Mumbai
Apr 30

ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबजोन द्वारा वर्ष 2025–2026 में आध्यात्मिक, सामाजिक एवं नैतिक उत्थान की उत्कृष्ट सेवाएं
Mumbai
Apr 22

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

प्रभु उपवन, मुंबई में वर्ष 2025-26 की वार्षिक आध्यात्मिक सेवाओं का विस्तृत प्रेरणादायी वृत्तांत
Mumbai
Apr 2

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Sisters from Shanghai and Guangzhou Shine at ICCR Day Celebrations with Indian Culture and Spirituality
Shanghai
May 15

Brahma Kumaris Sisters from Shanghai and Guangzhou Shine at ICCR Day Celebrations with Indian Culture and Spirituality

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
May 10

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

Matru Pujan Programme Honours Mothers of Differently-Abled Children and Mothers with Disabilities
Bhubaneswar
May 10

Matru Pujan Programme Honours Mothers of Differently-Abled Children and Mothers with Disabilities

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम
Mumbai
May 1

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वेयर में अर्थ डे पर “लव योर मदर” कार्यक्रम द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश
New York

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम “Mastering Stability in Life”
Kolkata
Mar 27

राजयोगिनी दादी जानकी जी का 6वां स्मृति दिवस शांतिवन में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया
Abu Road