Brahma Kumaris

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
3 min

9 जून 2026 को नागपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ वसंत नगर सेवा केंद्र में यशवंत राव चौहान महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय (नासिक) एवं ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के एजुकेशन विंग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित एडवांस डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड मेंटल हेल्थ पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का भव्य सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह उत्साह एवं प्रेरणा के वातावरण में संपन्न हुआ।

आज के समय में जब तनाव, अवसाद और मानसिक असंतुलन वैश्विक चिंता का विषय बनते जा रहे हैं, ऐसे में समाज को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया। समारोह में नासिक सेवा केंद्रों की निदेशिका बी.के. वासंती दीदी, नागपुर सबजोन की प्रभारी बी.के. रजनी दीदी, यशवंत राव चौहान महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय नासिक के वरिष्ठ शैक्षणिक सलाहकार डॉ. धनंजय वेलुकर, प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. विकास भूते तथा वाईसीएमओयू मूल्य शिक्षा परियोजना महाराष्ट्र के नोडल अधिकारी प्रो. विकास एल. सालुखे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में प्रशिक्षित काउंसलरों की आज के समाज में बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने काउंसलिंग को केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया।

इस अवसर पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें काउंसलिंग कौशल, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता तथा समाज सेवा की नई दिशा प्रदान की है।

कार्यक्रम में राजयोग शिक्षिका बी.के. वर्षा द्वारा सफल संचालन किया गया तथा नागपुर सबजोन की सहनिशिका बी.के. मनीषा दीदी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी प्रेरणादायक संदेश दिया गया कि काउंसलिंग केवल पेशेवर कार्य नहीं, बल्कि स्वयं की चेतना को सशक्त बनाने की प्रक्रिया है। जब व्यक्ति स्वयं शांति और खुशी की स्थिति में स्थित होता है, तभी वह दूसरों को भी सकारात्मक दिशा दे सकता है। काउंसलिंग के माध्यम से न केवल समाज, बल्कि व्यक्ति के विचार, दृष्टिकोण और जीवन की परिस्थितियों में भी सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

समारोह का समापन शांति, आत्मचिंतन और सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Honors & Awards news from Nagpur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad
Jun 10

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन
Rajkot
Jun 9

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन

From Nagpur

Happenings in your area

View All
नागपुर के विश्व शांति सरोवर में वर्ष 2025–26 की विस्तृत एवं प्रेरणादायी आध्यात्मिक सेवा यात्रा
Nagpur
Apr 9

नागपुर के विश्व शांति सरोवर में वर्ष 2025–26 की विस्तृत एवं प्रेरणादायी आध्यात्मिक सेवा यात्रा

विश्व शांति सरोवर, नागपुर में “एकता और विश्वास के माध्यम से स्वर्णिम महाराष्ट्र” अभियान का भव्य शुभारंभ
Nagpur
Feb 25

विश्व शांति सरोवर, नागपुर में “एकता और विश्वास के माध्यम से स्वर्णिम महाराष्ट्र” अभियान का भव्य शुभारंभ

नागपुर: पीस फाउंडेशन के वार्षिक समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ का मूल्य-आधारित शिक्षा पर संदेश
Nagpur
Jan 30

नागपुर: पीस फाउंडेशन के वार्षिक समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ का मूल्य-आधारित शिक्षा पर संदेश

संस्कृति, सद्भाव और आध्यात्मिक शक्ति का उत्सव: विश्व शांति सरोवर में हजारों की सहभागिता
Nagpur
Nov 20

संस्कृति, सद्भाव और आध्यात्मिक शक्ति का उत्सव: विश्व शांति सरोवर में हजारों की सहभागिता

महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रेरणादायी सत्र – विश्व शांति सरोवर, जामठा नागपुर
Nagpur
Nov 19

महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रेरणादायी सत्र – विश्व शांति सरोवर, जामठा नागपुर

A special program on Healing Minds through Rajyoga Meditation at Nagpur Vishwa Shanti Sarovar
Nagpur
Oct 12

A special program on Healing Minds through Rajyoga Meditation at Nagpur Vishwa Shanti Sarovar

Spirituality and Sanskars Shine at Vijayadashmi Celebrations in Nagpur
Nagpur
Oct 2

Spirituality and Sanskars Shine at Vijayadashmi Celebrations in Nagpur

Uniting Souls, Uplifting Spirits:Dr. Mohan Bhagwat Endorses Vishwa Guru Dream with Brahma Kumaris at Nagpur
Nagpur
Sep 12

Uniting Souls, Uplifting Spirits:Dr. Mohan Bhagwat Endorses Vishwa Guru Dream with Brahma Kumaris at Nagpur