Brahma Kumaris

नया रायपुर के शांति शिखर में छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम

नया रायपुर के शांति शिखर में छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम

22 फरवरी 2026 को नया रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान इंदौर जोन द्वारा निर्मित विशालकाय शांति शिखर में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मात्र साढ़े तीन महीने पूर्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा जिसका लोकार्पण किया गया था, वही शांति शिखर आज आध्यात्मिक ऊर्जा का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है।

प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन के समय कहा था कि यह स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा, और उनका यह संकल्प उस समय साकार होता दिखाई दिया जब छत्तीसगढ़ सरकार बजट सत्र के पश्चात “ज्ञान धन का बजट” बनाने के लिए संपूर्ण मंत्रिमंडल सहित शांति शिखर पहुंची। इस अवसर पर पक्ष और विपक्ष दोनों की गरिमामयी उपस्थिति ने राजनीति में एक नई सकारात्मक पहल की मिसाल प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य एवं विधायकगण ब्रह्मकुमारीज के शांति सरोवर परिसर पहुंचे। यह अवसर केवल औपचारिक भेंट नहीं था, बल्कि आत्मिक उत्थान, सामाजिक समरसता और सकारात्मक चिंतन का प्रतीक बन गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि

शांति शिखर और शांति सरोवर जैसे आध्यात्मिक स्थल आत्मिक उन्नति के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर सच्ची मन की शांति और ईश्वरीय प्रेम की अनुभूति होती है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में समरसता और सकारात्मकता लाने के लिए ऐसे आध्यात्मिक संवाद अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के आशीर्वाद की आवश्यकता पर बल देते हुए निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा व्यक्त की।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से संस्था के अतिरिक्त महासचिव बी के डॉ. मृत्युंजय भाई, मीडिया प्रभाग के उपाध्यक्ष बी के आत्म प्रकाश भाई, इंदौर जोन की निदेशिका बी के हेमलता दीदी, रायपुर क्षेत्र की प्रभारी बी के सविता दीदी, भिलाई सेवा केंद्रों की प्रभारी बी के आशा दीदी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने संदेश में नैतिक मूल्यों, संयमित जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिकता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को पुनः माउंट आबू (मधुबन) पधारने का स्नेहिल निमंत्रण दिया गया, ताकि छत्तीसगढ़ में की गई विशेष ईश्वरीय सेवाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। सभी अतिथियों को बार-बार शांति शिखर और शांति सरोवर में आकर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का निमंत्रण दिया गया। यह भी कहा गया कि यह ईश्वरीय दरबार सभी के लिए सदा खुला है।

शांति सरोवर और शांति शिखर के समीप विधानसभा की उपस्थिति एक सुंदर संयोग है, जो यह दर्शाता है कि शासन और आध्यात्मिकता का संगम समाज के कल्याण के लिए नई दिशा दे सकता है। प्रतिवर्ष यहां आकर आध्यात्मिक भोजन ग्रहण करने की परंपरा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

इस ऐतिहासिक अवसर ने यह सिद्ध कर दिया कि शांति शिखर – एकेडमी फॉर अ पीसफुल वर्ल्ड आने वाले समय में विश्व शांति के सार्थक प्रयासों का प्रमुख केंद्र बनेगा और आध्यात्मिक ऊर्जा से समाज को नई दिशा प्रदान करता रहेगा।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Raipur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

From Raipur

Happenings in your area

View All
ब्रह्माकुमारीज़ के यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा रायपुर में "यात्री कृपया ध्यान दें" अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Raipur
Jul 2

ब्रह्माकुमारीज़ के यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा रायपुर में "यात्री कृपया ध्यान दें" अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर में शांति सरोवर एवं शांति शिखर द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित प्रमुख ईश्वरीय सेवाओं का संक्षिप्त विवरण
Raipur
Apr 8

रायपुर में शांति सरोवर एवं शांति शिखर द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित प्रमुख ईश्वरीय सेवाओं का संक्षिप्त विवरण

नवा रायपुर के शांति शिखर में शिवरात्रि पर शिव बाबा की 90वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई
Raipur
Feb 2

नवा रायपुर के शांति शिखर में शिवरात्रि पर शिव बाबा की 90वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

रायपुर: राजभवन में ब्रह्मा कुमारीज की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट
Raipur
Jan 26

रायपुर: राजभवन में ब्रह्मा कुमारीज की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता
Jammu
Jul 1

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता

चेन्नई में  ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न
Chennai
Jun 21

चेन्नई में ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
Gurugram
Mar 28

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या