Brahma Kumaris

रायपुर में शांति सरोवर एवं शांति शिखर द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित प्रमुख ईश्वरीय सेवाओं का संक्षिप्त विवरण

रायपुर में शांति सरोवर एवं शांति शिखर द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित प्रमुख ईश्वरीय सेवाओं का संक्षिप्त विवरण
7 min

वर्ष 2025-26 विशेष रूप से अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शांति सरोवर सेवा केंद्र ने अपनी स्थापना काल से ही ईश्वरीय सेवाओं में निरंतर नवीन आयाम स्थापित करते हुए समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का दीप प्रज्वलित किया है। इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur1.jpg

1 नवंबर 2025 को अटल नगर, नवा रायपुर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों द्वारा “शांति शिखर – एकेडमी फॉर अ पीसफुल वर्ल्ड” का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। राजस्थानी शैली में गुलाबी पत्थरों पर की गई उत्कृष्ट नक्काशी से निर्मित यह भवन वास्तुकला एवं इंजीनियरिंग का अद्वितीय उदाहरण है। इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, आदरणीय जयंती दीदी जी, मृत्युंजय भाई एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur01.jpg

विगत 25 वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए बजट सत्र के प्रथम दिवस पर संपूर्ण विधानसभा—जिसमें माननीय मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रीगण एवं पक्ष-विपक्ष के सदस्य—शांति शिखर में ब्रह्मा भोजन हेतु एकत्रित हुए। इस अवसर पर मृत्युंजय भाई, आत्म प्रकाश भाई, हेमलता दीदी, आशा दीदी एवं सविता दीदी द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur2.jpg

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस मितानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजयोग की विधि सिखाई गई एवं यातायात विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस महानिदेशक सहित अनेक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस मितान उपस्थित रहे।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur3.jpg

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महामहिम राज्यपाल द्वारा राजभवन में विभिन्न धर्म प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके सविता दीदी ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव भी उपस्थित रहे।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur4.jpg

छत्तीसगढ़ में ईश्वरीय सेवाओं की नींव रखने वाली परम श्रद्धेय कमला दीदी जी के तृतीय स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक ब्रह्मावत्सों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur5.png

प्रसिद्ध जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ बीके शिवानी दीदी के रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं ब्रह्माकुमारीज़ उद्योग प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंडोर स्टेडियम में विराट जनसमूह के समक्ष दिव्य उद्बोधन हुआ। साथ ही शांति शिखर में “संकल्प से सिद्धि” विषय पर उनका विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur5.jpg

छत्तीसगढ़ योग आयोग के शपथ ग्रहण समारोह में बीके सविता दीदी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने राजयोग के लाभ एवं उसकी सरल विधि पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को राजयोग का अनुभव कराया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur16.jpg

गीता मर्मज्ञ बीके वीणा दीदी जी के सानिध्य में तीन दिवसीय गीता ज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं बीएसएफ के महानिदेशक द्वारा किया गया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur24.png

सिंधी समाज के लिए रूहानी सिंधी सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें “भाग्य विधाता” फिल्म एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यज्ञ की गौरवगाथा प्रस्तुत की गई।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur23.png

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य वन संरक्षक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के लिए आयोजित स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में सभी ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं संस्कारित बनाने का संकल्प लिया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur15.jpgBrahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur14.jpg

21 जून विश्व योग दिवस का कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक, योग आयोग के अध्यक्ष एवं रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति की उपस्थिति में संपन्न हुआ, वहीं 21 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस भी सामूहिक रूप से मनाया गया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur13.jpgBrahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur12.jpg

नवरात्रि पर्व पर शांति सरोवर में चैतन्य देवियों की आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी द्वारा किया गया। साथ ही शांति शिखर में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर, आर्मी ब्रिगेडियर, जिंदल स्टील के प्रेसिडेंट एवं ट्रिपल आईटी के डायरेक्टर द्वारा झांकी का उद्घाटन किया गया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur22.png

31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रेलवे स्टेशन एवं बस टर्मिनल में नशा मुक्ति प्रदर्शनी आयोजित की गई तथा विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur21.png

बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रेरणा समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें रोचक गतिविधियों एवं मेडिटेशन के माध्यम से बच्चों को साइलेंस की शक्ति का अनुभव कराया गया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur11.jpg

महाशिवरात्रि के अवसर पर शांति सरोवर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर, महापौर एवं नगर निगम सभापति द्वारा किया गया, जबकि नवा रायपुर स्थित शांति शिखर में इस झांकी का उद्घाटन प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा जी द्वारा संपन्न हुआ।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur20.png

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी, पुलिस अधीक्षक, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं शहर की प्रबुद्ध महिलाओं ने सहभागिता की।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur10.jpg

विश्व यादगार दिवस पर विशेष ध्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सहायक पुलिस महानिरीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur9.jpg

डिवाइन यूथ फोरम के अंतर्गत शिक्षक बहनों की ट्रेनिंग, योग भट्टियाँ एवं युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण एवं उच्च पदस्थ अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर आध्यात्मिक संदेश दिया गया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur8.jpgBrahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur7.jpg

राजयोग के सतत सत्रों के अंतर्गत शक्तिराज भाई द्वारा इंडोर स्टेडियम में “Celebrating Life”, श्रेया दीदी द्वारा “Relax, Recharge, Rejuvenate” एवं दीपा दीदी द्वारा राजयोग शिविर आयोजित किए गए।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur19.png

मोटिवेशनल कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, ठाकुर प्यारेलाल पंचायत संस्थान, IIM, DRMs कार्यालय, दावरा यूनिवर्सिटी, होली हार्ट स्कूल, ब्रह्मावेद निको कंपनी, CRPF, BSF, इंडियन आर्मी, बैंक ऑफ इंडिया, श्री सत्य साईं ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं IBC24 सहित अनेक संस्थानों में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur6.jpg

ब्रह्माकुमार राजू भाई के सानिध्य में योग भट्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बनारसी भाई, आत्म प्रकाश भाई एवं मृत्युंजय भाई सहित अनेक वरिष्ठजनों ने ब्रह्मावत्सों को आध्यात्मिक रूप से सशक्त किया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur18.png

इस प्रकार संपूर्ण वर्ष शांति सरोवर एवं शांति शिखर ने ब्रह्माकुमारीज़ की प्रेरणा से विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित सेवाओं के माध्यम से समाज को सशक्त करते हुए स्वयं को एक दिव्य शक्ति स्तंभ के रूप में स्थापित किया।

Brahma-Kumaris-Shanti-Sarovar-Raipur17.png

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Raipur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad
Jun 10

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

From Raipur

Happenings in your area

View All
रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

नया रायपुर के शांति शिखर में छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम
Raipur
Feb 22

नया रायपुर के शांति शिखर में छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम

नवा रायपुर के शांति शिखर में शिवरात्रि पर शिव बाबा की 90वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई
Raipur
Feb 2

नवा रायपुर के शांति शिखर में शिवरात्रि पर शिव बाबा की 90वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

रायपुर: राजभवन में ब्रह्मा कुमारीज की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट
Raipur
Jan 26

रायपुर: राजभवन में ब्रह्मा कुमारीज की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए
Raipur
Jan 22

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

बेतुल में ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग के संगम प्रोजेक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ एवं समर कैंप का भव्य समापन
Betul
May 31

बेतुल में ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग के संगम प्रोजेक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ एवं समर कैंप का भव्य समापन