Brahma Kumaris

संत महासम्मेलन – अध्यात्म के द्वारा श्रेष्ठ समाज की स्थापना

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा अध्यात्म के द्वारा श्रेष्ठ समाज की स्थापना विषय पर एक भव्य संत महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारत के चारों दिशाओं से पधारे प्रसिद्ध संतों एवं महामंडलेश्वरों ने अपनी गहन वाणी से समाज को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तथा गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया।

महामंडलेश्वर आचार्य कमल किशोर जी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि आध्यात्मिकता से ही स्वर्णिम भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने संत की परिभाषा देते हुए कहा कि संत वह है जो जीवन की किसी भी परिस्थिति — नाम, मान, शान, दुख या सुख — से अप्रभावित रहता है। साथ ही उन्होंने सन्यासी की व्याख्या करते हुए कहा कि सन्यासी वह है जिसे किसी भी वस्तु की चिंता नहीं होती, चाहे उसकी जेब में धन हो या न हो, पर वह सदैव निश्चिंत रहता है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान से धार्मिक प्रभाग के कोऑर्डिनेटर ब्रह्मा कुमार रामनाथ भाई जी ने कहा कि सारी बीमारियों की जड़ हमारा मन है। यदि मन स्वस्थ और शांत है तो हमारे सभी कार्य सफल होते हैं। शांत मन से उत्पन्न शुद्ध विचार हमें परमात्मा से जोड़ते हैं।

इंदौर से जोनल कोऑर्डिनेटर धार्मिक प्रभाग ब्रह्मा कुमार नारायण भाई जी ने कहा कि आध्यात्मिकता हमें हमारी असली पहचान कराती है। स्वयं को बदलने से संसार को बदला जा सकता है। दृष्टिकोण बदलते ही जीवन के दृश्य बदल जाते हैं।

महानदी गीत की सुप्रसिद्ध गायिका प्रज्ञा भारती जी ने कहा कि यह देश महान है यहां के महापुरुषों के कारण। हमारे साधु-संतों की उपस्थिति ने ही भारत को महान बनाया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परमानंद गिरि महाराज जी, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी जी, चित्रकूट से पधारे महाराज पुष्पेंद्र जी, मध्य प्रदेश कटनी से राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी जी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भारती दीदी जी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी स्वाती दीदी जी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कांता दीदी जी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रमा दीदी जी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी छाया दीदी जी तथा सिंधी समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी जी सहित अनेक संत, महंत एवं पुजारीगण उपस्थित रहे।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी राखी दीदी जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सभी महानुभावों के प्रेरक विचारों से लाभान्वित हुए लगभग 150 से अधिक श्रोता, जिन्होंने इस अवसर पर आध्यात्मिकता की शक्ति का अनुभव किया।

अंत में, उपस्थित सभी अतिथियों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि अध्यात्म के माध्यम से श्रेष्ठ समाज की स्थापना हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस प्रकार यह संत महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Bilaspur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

From Bilaspur

Happenings in your area

View All
बिलासपुर में ब्रह्माकुमारीज़ के "स्वयं सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण" अभियान के अंतर्गत नौ प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Bilaspur
Jul 4

बिलासपुर में 12 घंटे का अखंड राजयोग महोत्सव सम्पन्न — "जस्ट अ मिनट" राजयोग मेडिटेशन ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
Bilaspur
Jun 21

बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 में योग एवं राजयोग मेडिटेशन का प्रेरणादायी आयोजन

बिलासपुर में बीके मंजू दीदी ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड 2026’ से सम्मानित
Bilaspur
May 22

एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में सुहाना सफ़र -An Adventure into Awareness प्रेरक उद्बोधन का सफल आयोजन
Bilaspur
Nov 17

नशा मुक्त भारत अभियान – बिलासपुर शुभम विहार केंद्र द्वारा जनजागृति कार्यक्रम
Bilaspur
Sep 25

बिलासपुर में विद्यार्थियों का स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा से नशामुक्त जीवन हेतु संकल्प
Bilaspur
Sep 17

Nasha Mukt Bharat Abhiyan: Children and Youth of Bilaspur Take a Firm Pledge
Bilaspur
Sep 10

Nasha Mukt Bharat Abhiyan: Children and Youth of Bilaspur Take a Firm Pledge

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश
Haridwar
Jul 12

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia
Kuala Lumpur
Jul 11

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ