Brahma Kumaris

सारनी में Creating Miracles in Life विषय पर खुशहाल जीवन और मधुर संबंधों हेतु आध्यात्मिकता की समझ – प्रोफेसर ई. वी. गिरीश

सारनी में Creating Miracles in Life विषय पर खुशहाल जीवन और मधुर संबंधों हेतु आध्यात्मिकता की समझ – प्रोफेसर ई. वी. गिरीश
3 min

24 फरवरी 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभु उपवन, सारनी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों ने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रभावी और सरल तरीके सीखे।

मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई से पधारे प्रोफेसर ई. वी. गिरीश ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि

आध्यात्मिकता धर्म, जाति, लिंग और आयु की सीमाओं से ऊपर उठकर सभी को समान दृष्टि और समान भाव से देखना सिखाती है। उन्होंने कहा कि सच्ची आध्यात्मिकता स्वयं के लिए, अपने परिवार के लिए और समाज के लिए श्रेष्ठ बनने की प्रेरणा देती है। आज के बदलते और तनावपूर्ण वातावरण में आंतरिक सशक्तिकरण के लिए आध्यात्मिक समझ अत्यंत आवश्यक है।
प्रोफेसर गिरीश ने श्रोताओं को समाज का सजग नागरिक बताते हुए उनके परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने छोटे-छोटे व्यावहारिक टिप्स के माध्यम से बताया कि किस प्रकार व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अपने मन को सकारात्मक दिशा में स्थिर रखते हुए जीवन मूल्यों को बनाए रख सकता है।

इस अवसर पर सारनी सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी जी ने सभी को ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर आकर निःशुल्क राजयोग प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच अथवा सायं 4:00 बजे से 8:00 बजे के बीच एक घंटे के सत्र के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ के किसी भी केंद्र पर उपलब्ध है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों का तिलक लगाकर तथा सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल से बी के मंजू दीदी, सारनी से बी के सुनीता दीदी, बी के अर्चना बहन, बी के सुनीता बहन, बी के नंदकिशोर भाई सहित सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता सुशील लिल्हौरे, नपा अध्यक्ष किशोर वार्ड, टीआई थाना सारनी, गवर्नमेंट कॉलेज के प्राचार्य तथा अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

यह तीन दिवसीय आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी एवं जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला सिद्ध हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Betul — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad
Jun 10

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न