Brahma Kumaris

सिमराही बाजार के ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन संपन्न

सिमराही बाजार के ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन संपन्न
3 min

07 जनवरी 2026 , सिमराही

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, सिमराही बाजार में अखिल भारतीय साधु-संत एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का भव्य महासम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय स्वर्णिम समाज के निर्माण में आध्यात्मिकता का योगदान रहा, जिसमें साधु-संतों, धर्माचार्यों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी ने कहा कि

आध्यात्मिक मूल्य ही समाज के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्य, अहिंसा, करुणा, सेवा एवं नैतिकता जैसे दिव्य गुण ही स्वर्णिम समाज की सशक्त नींव रखते हैं और इन्हीं मूल्यों के माध्यम से मानव जीवन में शांति एवं सौहार्द की स्थापना हो सकती है।

साधु-संतों ने युवाओं को नशामुक्ति, सदाचार एवं सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने का संदेश दिया।तथा परिवार एवं समाज में श्रेष्ठ संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है

इस अवसर पर शिक्षा, सेवा, अध्यात्म एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सामूहिक शांति प्रार्थना भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर नगर पार्षद श्रीमती यशोदा देवी, उप-मुख्य पार्षद विनीता देवी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रणव जायसवाल, प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद भगत, सचिन मधोगड़िया, भूपेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद शाह, धर्म नारायण बाबा, अमरजीत बाबा, फेकू दास, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद महासेठ, उमेश आनंद बाबा, सुमन प्राग, अतुल कुमार, राधेश्याम भगत, अभिनंदन कुमार, सुमंत कुमार, जयप्रकाश शाह, हरेंद्र कुमार, अनिल महतो, महेश यादव, विमल गुप्ता सहित ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी, ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी, ब्रह्माकुमारी बिना बहन, पूजा बहन, निशा बहन, शिवकुमारी देवी, शारदा देवी, शकुंतला देवी एवं सैकड़ों श्रद्धालु, वक्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महासम्मेलन का समापन सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Supaul — share it with someone who cares.

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
Abu Raj
May 16

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन
Kolkata
May 14

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश
Abu Raj
May 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन
New Delhi
Apr 25

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन
Gurugram
Apr 24

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित
Abu Raj
Apr 16

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Apr 9

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन