Brahma Kumaris

दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व का संदेश: प्रेम, एकता और भाईचारा

दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व का संदेश: प्रेम, एकता और भाईचारा
5 min

दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी

- विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि

- देशभर से आए पांच हजार भाई-बहनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

- अयोध्या से आए जगतगुरु जियर स्वामी करपात्री महाराज भी रहे मौजूद

ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि देशभर में विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्यालय शांतिवन में देशभर से पहुंचे पांच हजार से अधिक लोगों ने दादी को श्रद्धांजली अर्पित कर उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। दादी की स्मृति में बने प्रकाश स्तंभ को विशेष सजाया गया था। जहां सुबह 8.15 बजे सबसे पहले मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, अयोध्या से आए जगतगुरु जियर स्वामी करपात्री महाराज एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दादी को श्रद्धांजली अर्पित की। बता दें कि 25 अगस्त 2007 को दादी प्रकाशमणिजी यह नश्वर देह त्याग कर अव्यक्त हो गई थीं। सुबह 10.30 बजे से डायमंड हाल में श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया।

इसमें मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि दादी ने सभी के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया। उनके हमेशा शब्द होते थे कि मैं तो निमित्त मात्र हूं। शिव बाबा ही यह यह ईश्वरीय विश्व विद्यालय चला रहे हैं। दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। दादी हमेशा कहती थीं कि प्रेम और एकता में वह शक्ति है जो बड़े से बड़े कार्य आसान हो जाते हैं। उन्होंने प्रेम की शक्ति से सारे विश्व को एक कर दिया था। दादी का प्रेम ही था कि लोग सरहदों की दीवारों को भुलाकर एकता के सूत्र में बंधते गए। आपकी शिक्षाएं, योगी-तपस्वी जीवन, विश्व बंधुत्व की सोच आज भी लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती है।

अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि दादी का कहना और मेरा करना। मैंने कभी भी दादी को किसी सेवा के लिए न नहीं कहा। दादी की शिक्षाओं के आधार पर ही आज भी इस ईश्वरीय विश्व विद्यालय को संभाल रही हूं। मुझे आज भी पल-पल दादी की सूक्ष्य उपस्थिति महसूस होती है।

हमें एक-एक रुपए को सफल करना है-

संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके संतोष दीदी ने कहा कि दादी सदा सेवाएं में दिन-रात व्यस्त रहती थीं और भाई-बहनों को भी व्यस्त रखती थीं। दादी कहती थीं कि इस ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आया एक-एक रुपए दान का है। इसलिए हमें एक-एक रुपए को सफल करना है। अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि दादी के सान्निध्य में वर्षों तक सेवाएं करने का सौभाग्य मिला। दादी के जीवन से अनेक शिक्षाएं मिलीं। दादी में नम्रता का गुण अद्वितीय था। वह छोटे-बड़े सभी का बहुत ही सम्मान करती थीं। उन्होंने सदा अपने दिव्य कर्मों से आदर्श प्रस्तुत किए।

दादी एक-एक बात को बड़े ही प्यार से सिखाती थीं-

अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि दादी के साथ मिलकर अनेक सेवाएं की। दादी एक-एक बात को बड़े ही प्यार से सिखाती थीं। वह यहां आने वाले मेहमानों का बहुत ध्यान रखती थीं। वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बीके सूरज भाई ने कहा कि दादी की प्यार भरी पालना, अपनापन का कमाल है कि दादी को देखकर हजारों कन्याएं, बेटियां ब्रह्माकुमारी बनती गईं। दादी के जहां-जहां कदम पड़े, वहां सेवाएं तेज गति से बढ़ती गईं। दादी से मिलकर, दादी को देखकर सभी को अपनेपन की फीलिंग आती थी। हर कोई दिल से कहता था मेरी दादी। संचालन प्रयागराज की निदेशिका राजयोगिनी बीके मनोरमा दीदी ने किया। डॉ. बीके दामिनी बहन ए‌वं मधुरवाणी ग्रुप के बीके सतीश भाई व अन्य कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किया।

ये भी रहे मौजूद-

इस मौके पर अयोध्या के सेवानिवृत्त आईपीएस केबी सिंह, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके शशी दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शारदा दीदी, बीके लीला दीदी, पंजाब जोन की निदेशिका बीके प्रेम दीदी, अतिरिक्त महासचिव डॉ. प्रताप मिड्‌ढा, मीडिया विंग के उपाध्यक्ष बीके आत्म प्रकाश भाई, डॉ. सतीश गुप्ता सहित देशभर से आए पांच हजार लोग मौजूद रहे। फोटो- 01,02- दादी प्रकाशमणि को प्रकाश स्तंभ पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए मुख्य प्रशासिका मोहिनी दीदी, संत-महात्मा व अन्य बीके भाई-बहनें।

फोटो- 03- डायमंड हाल में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।

फोटो- 04,05- डायमंड हाल में मौजूद लोग।

फोटो- 06- दादी की याद में बने प्रकाश स्तंभ पर दादी को श्रद्धांजली देने के लिए सुबह से रात तक सिलसिला जारी रहा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Special Days news from Abu Road — share it with someone who cares.

From Abu Road

Happenings in your area

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना
Abu Road
Apr 28

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Sisters from Shanghai and Guangzhou Shine at ICCR Day Celebrations with Indian Culture and Spirituality
Shanghai
May 15

Brahma Kumaris Sisters from Shanghai and Guangzhou Shine at ICCR Day Celebrations with Indian Culture and Spirituality

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
May 10

विश्व मातृत्व दिवस पर विभिन्न शहरों में मातृ सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
May 10

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

Matru Pujan Programme Honours Mothers of Differently-Abled Children and Mothers with Disabilities
Bhubaneswar
May 10

Matru Pujan Programme Honours Mothers of Differently-Abled Children and Mothers with Disabilities

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम
Mumbai
May 1

डोंबिवली, मुंबई में कामगार दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित सेवा कार्यक्रम

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वेयर में अर्थ डे पर “लव योर मदर” कार्यक्रम द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश
New York
Apr 22

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वेयर में अर्थ डे पर “लव योर मदर” कार्यक्रम द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम “Mastering Stability in Life”
Kolkata
Mar 27

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम “Mastering Stability in Life”

राजयोगिनी दादी जानकी जी का 6वां स्मृति दिवस शांतिवन में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया
Abu Road
Mar 27

राजयोगिनी दादी जानकी जी का 6वां स्मृति दिवस शांतिवन में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया