Brahma Kumaris

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन
2 min

25 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मांडावली में निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज एवं ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त सहयोग से चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय था “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया”, जिसने मीडिया और शिक्षाविदों को एक सार्थक मंच प्रदान किया।

इस सम्मेलन में देशभर से शिक्षाविदों, मीडिया विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं ने सहभागिता की और इस बात पर गहन विचार-विमर्श किया गया कि पत्रकारिता किस प्रकार देश के विकास में एक सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम में निस्कॉर्ट के अध्यक्ष बिशप रायराला विजय कुमार, निदेशक फादर रॉबिन्सन रोड्रिग्स, प्रिंसिपल डॉ. ऋतु दुबे तिवारी, ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके सुशांत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह सम्मेलन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 15 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तुतियों ने मीडिया की जिम्मेदारी, नैतिकता और समाधान-आधारित दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रो. रबी नारायण कर (प्रधानाचार्य, श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर बल दिया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

यह सम्मेलन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि मीडिया के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी सिद्ध हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from New Delhi — share it with someone who cares.

From New Delhi

Happenings in your area

View All

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
Abu Raj
May 16

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन
Kolkata
May 14

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश
Abu Raj
May 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन
Gurugram
Apr 24

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित
Abu Raj
Apr 16

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Apr 9

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन

 3-Day Residential Retreat for IT Leaders and Professionals – Empowering the Self at Gyan Sarovar, Mt. Abu
Abu Raj
Apr 9

3-Day Residential Retreat for IT Leaders and Professionals – Empowering the Self at Gyan Sarovar, Mt. Abu