Brahma Kumaris

पुणे जिला स्तरीय मीडिया संमेलन में "साइबर युग में पत्रकारिता" विषय पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

पुणे जिला स्तरीय मीडिया संमेलन में "साइबर युग में पत्रकारिता" विषय पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
3 min

पिंपरी, पुणे में ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया विंग, माउंट आबू एवं पिंपरी सेवा केंद्र के संयुक्त तत्त्वावधान में "साइबर युग में पत्रकारिता: मूल्य, चुनौतियाँ और अवसर" विषय पर जिला स्तरीय मीडिया संमेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु स्मृति और सुश्री रिया द्वारा प्रस्तुत सुंदर स्वागत नृत्य से हुआ। ब्रह्माकुमारी सुरेखा बहनजी, संचालिका, पिंपरी सेवाकेंद्र ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस मीडिया संमेलन में मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमार डॉ. शांतनुभाईजी, राष्ट्रीय समन्वयक, मीडिया प्रभाग, माउंट आबू ने विषय प्रविष्टि कराते हुए कहा कि आज के साइबर युग में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत संवेदनशील हो गई है। उन्होंने कहा कि जहाँ झूठी खबरें पलभर में फैल जाती हैं, वहीं सकारात्मक और नैतिक मूल्यों पर आधारित समाचार उपेक्षित रह जाते हैं। उन्होंने मीडिया प्रभाग द्वारा समाज निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्य भाषण में डॉ. सोमनाथ वडनेरे, महाराष्ट्र राज्य समन्वयक, मीडिया प्रभाग, जलगाँव ने कहा कि तकनीकी प्रगति के कारण पत्रकारिता में मूल्य और पारदर्शिता जैसे सिद्धांतों को चुनौती मिल रही है। उन्होंने कहा कि टीआरपी की दौड़, फेक न्यूज, क्लिक-बैट और एआई जनरेटेड कंटेंट पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियाँ प्रस्तुत कर रहे हैं।

दैनिक केसरी, पिंपरी चिंचवड़ के विभागाध्यक्ष एवं पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री नंदकुमार सातुर्डेकर ने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला और आज की पत्रकारिता में मूल भावना के ह्रास पर चिंता जताई। श्री नाना कांबले, संपादक, पवन समाचार, पिंपरी पुणे ने साइबर पत्रकारिता के कारण छोटे-मध्यम समाचार पत्रों की चुनौतियों और तकनीक के सकारात्मक पहलुओं को साझा किया।

एफ.टी.आई. पुणे के पूर्व रेडियो विभागाध्यक्ष और एआई शिक्षक श्री संजय चांदेकर ने उभरती तकनीकों के बीच अवसरों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार श्री दत्ता धामनस्कर ने नागरिक पत्रकारिता के प्रभावों की चर्चा की।

बी.के. सोमनाथ म्हस्के, जिला समन्वयक, मीडिया प्रभाग, पुणे ने स्थानीय स्तर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर संस्थाओं के प्रमुखों का सम्मान किया गया। ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की ओर से बी.के. शीतल दीदी, पुणे द्वारा बी.के. डॉ. शांतनुभाई को सम्मान पत्र प्रदान किया गया, जिसे बी.के. डॉ. दीपक हरके ने सौंपा।

कार्यक्रम का संचालन ब्र.के. प्रो. संजय शिंदे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ब्र.के. अनूप ने किया।

यह मीडिया संमेलन तकनीक के युग में मूल्य-आधारित पत्रकारिता को पुनर्स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Pune — share it with someone who cares.

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
Abu Raj
May 16

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन
Kolkata
May 14

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश
Abu Raj
May 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन
New Delhi
Apr 25

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन
Gurugram
Apr 24

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित
Abu Raj
Apr 16

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Apr 9

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन