Brahma Kumaris

पुणे स्थित जगदम्बा भवन में पॉजिटिव चेंज विषय पर दो दिवसीय प्रेरणादायक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

पुणे स्थित जगदम्बा भवन में पॉजिटिव चेंज विषय पर दो दिवसीय प्रेरणादायक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
2 min

पुणे स्थित जगदम्बा भवन में 30 मार्च 2025 को पॉजिटिव चेंज विषय पर दो दिवसीय प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुंबई स्थित सोहन इंटरप्राइजेस कंपनी के आभूषण बनाने वाले श्रमिकों के लिए विशेष रूप से किया गया था, जिसमें 50 से भी अधिक श्रमिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। ब्रह्माकुमार दत्ता भाई और प्रशांत भाई ने मधुर गीत द्वारा सभी का स्वागत किया। वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार मुकुल भाई ने विविध प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन में मूल्यों को अपनाने और कार्यस्थल पर समायोजन तथा सहयोग के भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने राजयोग ध्यान द्वारा सभी को अपने अंतरजगत की आत्मिक यात्रा का अनुभव कराया।

जगदम्बा भवन की सह-संचालिका ब्रह्माकुमारी शीतल बहन ने कर्म सिद्धांत और अष्ट शक्तियों के ज्ञान से सभी को लाभान्वित किया। ब्रह्माकुमारी अश्विनी बहन ने सात्विक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं ब्रह्माकुमारी डॉ. रश्मि बहन ने व्यसनमुक्ति और डिजिटल डीटॉक्स विषय को गहराई से समझाया। सभी प्रतिभागियों ने व्यसन से मुक्त रहने और मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग का संकल्प लिया।

इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी मिताली, सुप्रिया, श्वेता और राहुल ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सभी को आनंदमय अनुभव कराया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सोहन इंटरप्राइजेस के संचालक श्री सोहनलाल जी ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और मूल्यआधारित कार्यक्रम कर्मचारियों में नवचेतना जागृत करते हैं, एकाग्रता बढ़ाते हैं और कार्य में आनंद का संचार करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

यह दो दिवसीय कार्यक्रम प्रतिभागियों के जीवन में सकारात्मकता, मूल्य आधारित सोच और आत्मिक शक्ति के संचार का सुंदर माध्यम बना।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Pune — share it with someone who cares.

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
Abu Raj
May 16

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन
Kolkata
May 14

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश
Abu Raj
May 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन
New Delhi
Apr 25

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन
Gurugram
Apr 24

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित
Abu Raj
Apr 16

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Apr 9

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन