Brahma Kumaris

सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सैनिकों के लिए तीन दिवसीय स्व सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सैनिकों के लिए तीन दिवसीय स्व सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
3 min

ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में सुरक्षा बलों के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के साथ-साथ सेवानिवृत अधिकारियों एवं सैनिकों में मनोबल को बढ़ाना है। दीप प्रज्वलित कर सेल्फ एम्पावरमेंट एण्ड मेंटल वेल बींग विषय पर आयोजित सेमिनार का शुभारम्भ हुआ।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस एडमिरल सतीश कुमार नामदेव घोरपड़े ने कहा कि वो काफी समय से संस्था से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजयोग जीवन को सरल, सहज एवं सफल बनाने की विधि सिखाता है। ईसीएचएस का ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ जुड़ने का प्रमुख कारण स्व सशक्तिकरण करना है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हल बाहर नहीं बल्कि हमारे ही भीतर है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष बल देती है। मन के विचारों का प्रभाव ही शरीर पर पड़ता है।

ईसीएचएस के संयुक्त निदेशक कर्नल राजीव ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के साथ उन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान के द्वारा समय-समय पर सेना के अधिकारियों एवं सैनिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जिनके माध्यम से तनाव से मुक्त होने में मदद मिलती है। आंतरिक इच्छा शक्ति का विकास होता है।

पूर्व सीजीडीए देविका रघुवंशी, आइडीएएस ने संस्था के साथ का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि वो 2018 से राजयोग का अभ्यास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में एक अभूतपूर्व परिवर्तन आया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

कार्यक्रम में ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि राजयोग के माध्यम से ही मन शक्तिशाली बनता है। मन की शक्ति का प्रभाव तन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि संकल्पों की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, उतना ही जीवन बाधाओं से मुक्त होगा। संकल्प एक ऊर्जा का कार्य करते हैं। एक शक्तिशाली एवं एकाग्र मन ही सही निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन में दुआओं का सबसे बड़ा महत्व है। जहां दवा काम नहीं करती, वहां दुआ ही काम करती है।

संस्थान के दिल्ली हरीनगर से सम्बन्धित सेवा केंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी शुक्ला दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मानव जीवन प्रभु का वरदान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मानव ही सबसे दुखी और अशांत है। जिसका मूल कारण मूल्यों का ह्रास है। मन को शक्तिशाली बनाने के लिए हमें अपनी स्मृतियों को सशक्त करना होगा।

कार्यक्रम में 75 से भी अधिक सेना के पूर्व अधिकारी एवं सैनिक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन सेना के पूर्व कर्नल बीसी सती ने किया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from New Delhi — share it with someone who cares.

From New Delhi

Happenings in your area

View All
राष्ट्रपति भवन में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधियों की माननीय राष्ट्रपति जी से ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सौजन्य भेंट
New Delhi
May 18

राष्ट्रपति भवन में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधियों की माननीय राष्ट्रपति जी से ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सौजन्य भेंट

Spiritual and Value-Based Interactions with Senior Government Officials in New Delhi and Gurugram
New Delhi
May 18

Spiritual and Value-Based Interactions with Senior Government Officials in New Delhi and Gurugram

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन
New Delhi
Apr 25

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन

Multi-faith Prayer Meeting for Global Peace at CBCI, New Delhi
New Delhi
Apr 16

Multi-faith Prayer Meeting for Global Peace at CBCI, New Delhi

पांडव भवन, करोल बाग, दिल्ली – वार्षिक सेवा रिपोर्ट एवं विविध आध्यात्मिक सेवाएँ 2025-26
New Delhi
Apr 12

पांडव भवन, करोल बाग, दिल्ली – वार्षिक सेवा रिपोर्ट एवं विविध आध्यात्मिक सेवाएँ 2025-26

नई दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से बीके साधना दीदी की शिष्टाचार भेंट
New Delhi
Mar 28

नई दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से बीके साधना दीदी की शिष्टाचार भेंट

दिल्ली में मीडिया विंग द्वारा मीडिया प्रोफेशनल्स हेतु कर्मयोग फॉर सॉल्यूशन पर विशेष सेमिनार आयोजित
New Delhi
Mar 22

दिल्ली में मीडिया विंग द्वारा मीडिया प्रोफेशनल्स हेतु कर्मयोग फॉर सॉल्यूशन पर विशेष सेमिनार आयोजित

Brahma Kumaris – Om Shanti Retreat Center Receives Community Climate Action Award in New Delhi
New Delhi
Mar 17

Brahma Kumaris – Om Shanti Retreat Center Receives Community Climate Action Award in New Delhi

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
Abu Raj
May 16

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन
Kolkata
May 14

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश
Abu Raj
May 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन
New Delhi
Apr 25

दिल्ली, मांडावली में “समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया” विषय पर चौथे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन
Gurugram
Apr 24

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य एवं सफल समापन

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित
Abu Raj
Apr 16

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय संवाद आयोजित

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Apr 9

ज्ञान सरोवर, आबू में आईटी प्रोफेशनल्स हेतु ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ आध्यात्मिक रिट्रीट का सफल समापन