Brahma Kumaris

शांति शिखर से विश्व कल्याण की ओर: पीएम मोदी ने ब्रह्माकुमारीज़ को बताया वैश्विक शांति का प्रकाशस्तंभ

शांति शिखर से विश्व कल्याण की ओर: पीएम मोदी ने ब्रह्माकुमारीज़ को बताया वैश्विक शांति का प्रकाशस्तंभ
8 min

1 नवंबर 2025, नवा रायपुर ( छत्तीसगढ़) :

आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी

मोदी जी ने कहा- इस संस्थान से मेरा अपनापन है, ब्रह्माकुमारीज़ में शब्द कम, सेवा ज्यादा है

- शांति शिखर एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड समाज के नाम समर्पित

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पण, पीएम ने मेडिटेशन रुम में लगाया ध्यान

- मोदी ने अपने संबोधन में अध्यात्म, विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े अपने अनुभवों को किया सांझा

- मुख्यालय आबू रोड से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के छत्तीसगढ़ नवा रायपुर में नवनिर्मित शांति शिखर एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर को समाज के नाम समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मेडिटेशन रुम में कुछ समय ध्यान भी लगाया। शांति शिखर के विशाल ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में अध्यात्म, विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े अपने अनुभवों को किया सांझा। मंच पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई भी रहे मौजूद।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ ने स्वयं ही नहीं विश्व और ब्रह्मांड में शांति के प्रयासों से जोड़ा है। आपका पहला संबोधन ही ओम शांति है। ओम अर्थात् ब्रह्म और संपूर्ण ब्रह्मांड। शांति अर्थात् शांति ही कामना है। इसलिए ब्रह्माकुमारी के विचारों का हर किसी के अंतर्मन पर इतना प्रभाव पड़ता है। हमारा अध्यात्म हमें सिर्फ शांति का पाठ ही नहीं सिखाता, वह हमें हर कदम पर शांति की राह भी दिखाता है।

पीएम ने कहा कि हम वो हैं, जो जीव में शिव को देखते हैं। हम वो हैं, जो स्व में सर्वस्व को देखते हैं। हमारे यहां हर धार्मिक अनुष्ठान जिस उद्घोष के साथ पूरा होता है... वो उद्घोष है- विश्व का कल्याण हो! वो उद्घोष है- प्राणियों में सद्भावना हो। विश्व शांति की अवधारणा, ये भारत के मौलिक विचार का हिस्सा हैं। राज्य के विकास से देश का विकास, इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं। विकसित भारत की इस अहम यात्रा में ब्रह्माकुमारीज़ जैसी संस्था की अहम भूमिका है। आज दुनिया में कहीं कोई संकट आता है, कोई आपदा आती है भारत एक भरोसेमंद साथी के तौर पर मदद के लिए आगे पहुंचता है। भारत फर्स्ट रिस्पांडर होता है। मैंने हमेशा अनुभव किया है, ब्रह्माकुमारीज़ में शब्द कम, सेवा ज्यादा है। मैं शांति शिखर की संकल्पना में उनके (दादी जानकी) विचारों को साकार होते हुए देख रहा हूं। मैंने इस आध्यात्मिक आंदोलन को वटवृक्ष की तरह विशाल होते देखा है।

यहां शब्द कम, सेवा ज्यादा है-

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है आचार्य परमोधर्म:, आचार्य परमोतपं, आचार्य परमज्ञानमं, आचार्य किं साध्यते अर्थात आचरण ही सबसे बड़ा धर्म है, आचरण ही सबसे बड़ा तप है और आचरण ही सबसे बड़ा ज्ञान है। आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकता है। बदलाव तब होता है, जब अपने कथन और करनी में उतारा जाए और यही ब्रह्माकुमारी संस्था की आध्यात्मिक शक्ति का स्त्रोत है। जहां हर बहन पहले कठोर तप और साधना में खुद को तपाती है। समाज को सशक्त करने में ब्रह्माकुमारी जैसे संस्थाओं की अहम भूमिका है।

मोदी ने ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े अनुभव किए सांझा-

ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े अपने अनुभव सांझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा तो सौभाग्य रहा है कि मैं बीते कई दशकों से आप सबके साथ जुड़ा हुआ हूं। मैं यहां अतिथि नहीं हूं, मैं आपका ही हूं। इस संस्थान से मेरा अपनापन है। खासकर जानकी दीदी का स्नेह, राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी का मार्गदर्शन यह मेरी जीवन की विशेष स्मृतियों का हिस्सा है। मैं बहुत भाग्यवान रहा हूं। वर्ष 2011 में अहमदाबाद में फ्यूचर ऑफ पावर कार्यक्रम हो, वर्ष 2012 में संस्था की स्थापना के 75 वर्ष हो या वर्ष 2013 में प्रयागराज के कार्यक्रम हो, आबू जाना हो या गुजरात में किसी कार्यक्रम में जाना हो यह तो बहुत रुटीन सा हो गया था। दिल्ली आने के बाद भी आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ा अभियान हो, स्वच्छ भारत अभियान या जल जन अभियान इन सबसे जुड़ने का मौका हो, मैं जब भी आपके बीच आया हूं। आपके प्रयासों कोे बहुत गंभीरता से देखा है।

दुनिया के हर देश में ब्रह्माकुमारी के लोग मिले-

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया में मैं जहां-जहां गया, एक भी देश ऐसा नहीं होगा जहां एयरपोर्ट हो या कार्यक्रम का स्थान हो मुझे ब्रह्माकुमारीज़ के लोग नहीं मिले हों, उनकी शुभकामनाएं मेरे साथ न रहीं हों। इसमें मुझे अपनेपन का एहसास भी होता है और आपकी शक्ति का भी अंदाजा लगता है। जिन सपनों कोे लेकर आप चलें हैं वह सपने नहीं है, वह संकल्प होते हैं। आपके संकल्प पूरे हों।

यह ऊर्जा लोगों को शांति प्रयासों से जोड़ेगी-

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड और उत्तराखंड की स्थापना के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं। देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज का दिन बहुत विशेष है। मुझे विश्वास है शांति शिखर जैसे संस्थान भारत के प्रयासों को नई ऊर्जा देंगे। इस संस्थान से निकली ऊर्जा देश-दुनिया के लाखों लोगों को विश्व शांति के इस विचार से जोड़ेंगी।

अध्यात्म पर बोले पीएम- अध्यात्म दिखाता है शांति की राह-

पीएम मोदी ने अध्यात्म पर कहा कि आत्म संयम से आत्म ज्ञान, आत्म ज्ञान से आत्म साक्षात्कार और आत्म साक्षात्कार से आत्म शांति, इसी पथ पर चलते हुए शांति शिखर एकेडमी में साधक वैश्विक शांति का माध्यम बनेंगे। ग्लोबल पीस के मिशन में जितनी अहमियत विचारों की होती है, उतनी ही बड़ी भूमिका व्यावहारिक नीतियों और प्रयासों की भी होती है। भारत उस दिशा में आज अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण का आहृान करते हुए कहा कि आज पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत पूरे विश्व में प्रकृति संरक्षण की प्रमुख आवाज बना हुआ है। बहुत आवश्यक है कि प्रकृति ने हमें जो दिया है हम उसका संरक्षण और संवर्धन करें।

अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ परिवार की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन है। परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि आपके भारत के विश्व गुरु बनाने के संकल्प को सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहे और आपके नेतृत्व में देश आगे बढ़ता रहे।

झलकियां-

- अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने छत्तीसगढ़ी टोपी और माला पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

- अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने शॉल पहनाकर सम्मान किया।

- परिसर में पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी और प्रधानमंत्री मोदी की बनाई गई आकर्षक रंगोली का मोदी ने अवलोकन किया।

फोटो- 01 - फीता काटकर शांति शिखर का उद्गाटन करते पीएम मोदी।

फोटो- 02, 03 - मंचासीन पीएम मोदी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व ब्रह्माकुमारीज़ के पदाधिकारी।

फोटो- 04 - रिमोट दबाकर शिला पटि्टका का अनावरण करते पीएम मोदी।

फोटो- 05 - संबोधित करते मोदी।

फोटो- 06 - ऑडिटोरियम में मौजूद लोग।

फोटो- 07 - रंगोली का अवलोकन करते पीएम।

फोटो- 08 - संस्थान की ओर से छत्तीसगढ़ टोपी और शांति शिखर का मॉडल देकर पीएम का सम्मान किया गया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Raipur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad
Jun 10

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

From Raipur

Happenings in your area

View All
रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर में शांति सरोवर एवं शांति शिखर द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित प्रमुख ईश्वरीय सेवाओं का संक्षिप्त विवरण
Raipur
Apr 8

रायपुर में शांति सरोवर एवं शांति शिखर द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित प्रमुख ईश्वरीय सेवाओं का संक्षिप्त विवरण

नया रायपुर के शांति शिखर में छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम
Raipur
Feb 22

नया रायपुर के शांति शिखर में छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम

नवा रायपुर के शांति शिखर में शिवरात्रि पर शिव बाबा की 90वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई
Raipur
Feb 2

नवा रायपुर के शांति शिखर में शिवरात्रि पर शिव बाबा की 90वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

रायपुर: राजभवन में ब्रह्मा कुमारीज की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट
Raipur
Jan 26

रायपुर: राजभवन में ब्रह्मा कुमारीज की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
Gurugram
Mar 28

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ
Bhopal
Mar 28

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ

Sharing the Joy of Ramzan Festival – Sadbhawana Gathering at Bidar
Bidar
Mar 25

Sharing the Joy of Ramzan Festival – Sadbhawana Gathering at Bidar

ग्वालियर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ‘शक्ति साधना पर्व’ का प्रेरणादायी आयोजन
Gwalior
Mar 22

ग्वालियर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ‘शक्ति साधना पर्व’ का प्रेरणादायी आयोजन