Brahma Kumaris

शांतिवन के निकट निर्मित “गुलजार उपवन” – जैविक खेती, योग और प्रकृति का अद्भुत संगम

3 min

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय आबू रोड स्थित शांतिवन से लगभग 12 कि.मी. की दूरी पर, संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका एवं पिता श्री ब्रह्मा बाबा का साकार रथ रही आदरणीय दादी गुलजार जी की पावन स्मृति में “गुलजार उपवन” का निर्माण किया गया है। लगभग ढाई वर्षों में विकसित इस उपवन में करीब 100 एकड़ भूमि पर फल, फूल, सब्जियां तथा औषधीय पौधों की समृद्ध एवं सुव्यवस्थित जैविक खेती की जा रही है।

Gulzar upvan1.png

इस उपवन की विशेषता यह है कि यहां उगाई गई संपूर्ण उपज पूर्णतः ऑर्गेनिक एवं योगयुक्त है। अब तक लगभग 1200 टन सब्जियां एवं फल शांतिवन तथा संस्थान के अन्य परिसरों में भेजे जा चुके हैं, जिनमें मुख्य रूप से आलू, केला, टमाटर, गन्ना, ब्रोकली, गाजर, मेथी, पपीता, लौकी, पत्ता गोभी, बैंगन, अदरक, शिमला मिर्च, पालक और चुकंदर शामिल हैं। साथ ही गुलाब और गेंदा जैसे पुष्प भी यहां से प्रेषित किए गए हैं।

इस उपवन की उत्कृष्ट पैदावार का मुख्य कारण यहां का मीठा जल, नियमित मेडिटेशन तथा शुद्ध ऑर्गेनिक खेती पद्धति है। उपवन के समीप नदी का किनारा, तीन कुएं और छह बोरवेल होने से सभी फसलों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण जल उपलब्ध होता है।

Gulzar Upavan4.png

यदि उपवन में लगाए गए पौधों की बात करें, तो यहां लगभग 14,000 पपीता, 1500 आम, 2000 केला, 500 नारियल, 500 मौसंबी, 500 संतरा, 450 अमरूद, 150 एवोकाडो, 110 खजूर, 100 जामुन, 150 शहतूत, 100 अंजीर, 150 चीकू और 100 आंवला के वृक्ष लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 300 बेलपत्र, 300 कटहल, 3000 नींबू, 100 करी पत्ता, 150 बड़, 50 पीपल, 50 नीम तथा अन्य कई स्थानों पर लाल मिर्च, भिंडी, टिंडा, परवल और टमाटर जैसी सब्जियां भी उगाई जा रही हैं।

Gulzar upvan3.png

इस दिव्य उपवन को साकार रूप देने में संस्थान प्रमुख राजयोगिनी मोहिनी दीदी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी, महासचिव बीके करुणा भाई जी एवं अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय भाई जी का विशेष योगदान रहा है। यह उपवन परमात्मा के प्रेरणा एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में बीके हरीश भाई और बीके छत्रपाल भाई की देखरेख में सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

Gulzar Upavan3.png

निस्संदेह, “गुलजार उपवन” केवल एक कृषि परियोजना नहीं, बल्कि जैविक खेती, राजयोग मेडिटेशन और प्रकृति के सुंदर संगम का एक जीवंत और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Abu Road — share it with someone who cares.

From Abu Road

Happenings in your area

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
London Hope Tree Initiative Inspires Messages of Peace and Unity at Global Cooperation House
London

Kids Summer Camp with a Difference at Brahma Kumaris Viraj Management Centre, Boisar
Boisar
May 17

Kids Summer Camp with a Difference at Brahma Kumaris Viraj Management Centre, Boisar

Kalakrit Karmayoga Art Competition Organised at Brahma Kumaris Kingsway Camp, Delhi
New Delhi
May 10

Kalakrit Karmayoga Art Competition Organised at Brahma Kumaris Kingsway Camp, Delhi

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर द्वारा “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का सफल आयोजन
Mumbai
May 1

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर द्वारा “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का सफल आयोजन

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश

वार्षिक रिपोर्ट 2025-26: ब्रह्माकुमारीज़ दिव्यांग जन सेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी सशक्तिकरण अभियान की उपलब्धियाँ